{"_id":"652455dd5df7dd8f8c09a758","slug":"congress-comes-into-election-mode-will-hold-rallies-in-all-90-assembly-constituencies-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-257635-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चुनावी मोड में आई कांग्रेस, सभी 90 विधानसभा हलकों में करेगी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चुनावी मोड में आई कांग्रेस, सभी 90 विधानसभा हलकों में करेगी रैली
विज्ञापन
-1 नवंबर को रादौर से होगी ‘कांग्रेस लाओ, देश बचाओ’ अभियान की शुरुआत
-हलका स्तर पर होगी रैली का नाम होगा जन आक्रोश रैली
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा, जजपा और इनेलो के बाद अब कांग्रेस भी चुनावी मोड में आ गई है। हरियाणा गठन के दिन एक नवंबर से ‘कांग्रेस लाओ, देश बचाओ’ अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत कांग्रेस की ओर से प्रदेश के सभी 90 हलकों में रैलियां की जाएंगी। रैलियों की रूपरेखा तय करने के लिए कांग्रेस ने काम शुरू कर दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में होने वाली रैलियों को लेकर बनाई गई 11 सदस्यीय कमेटी की सोमवार को यहां बैठक हुई। चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि अब से कांग्रेस चुनावी मोड में काम करेगी। प्रदेश के सभी 90 विधानसभा हलकों में रैलियां की जाएंगी, जिसकी शुरुआत हरियाणा दिवस यानी 1 नवंबर से होगी। 1 नवंबर को रादौर और 5 को इसराना में रैली होगी। हलका स्तर पर होने वाले कार्यक्रम को ‘जन आक्रोश रैली’ का नाम दिया गया है।
बैठक में कमेटी के सभी 11 सदस्य पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, पूर्व मंत्री आफताब अहमद, गीता भुक्कल, राव दान सिंह, आनंद सिंह दांगी, जयवीर वाल्मीकि, केवी सिंह, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, पूर्व आईएएस चंद्र प्रकाश और बजरंग दास गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाक्स
आज खरगे को सूची सौंपेंगे बाबरिया
वहीं, मंगलवार को हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जिलाध्यक्षों की सूची सौंपेंगे। संगठन की सूची में लगातार देरी हो रही है। बिना संगठन के प्रदेश में कांग्रेस विपक्ष में होने के बावजूद फील्ड में इतना असर नहीं दिखा पा रही है। इसलिए पार्टी चाहती है कि 2024 के चुनावों से पहले हर हाल में जिला से लेकर ब्लाॅक स्तर तक के पदाधिकारियों को मैदान में उतारा जाए।