{"_id":"56be3761f0819b732dcc30cf08919198","slug":"congress-bjp-leaders-said-vegetable-mix-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी को कहा, मिक्स वेजिटेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी को कहा, मिक्स वेजिटेबल
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
Updated Mon, 25 Aug 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की विजय संकल्प रैली में सरकार के मंत्री व विधायकों ने विपक्षियों पर हमला बोला और कांग्रेस की सरकार तीसरी बार लाने का ऐलान किया।
कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रामप्रकाश ने दूसरी पाटियों के लोगों पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों के मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने वाले नेताओं की जमानत तक जब्त करा देंगे।
उन्होंने कहा कि बीजेपी मिक्स बेजिटेबल है और लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के झूठे दावों का तड़का लगा दिया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हर वर्ग की भलाई का काम किया है।
परिवहन मंत्री आफताब अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की तरक्की की है और आज प्रदेश का हर वर्ग खुशहाल जीवन जी रहा है।
पानीपत की विजय संकल्प रैली न केवल प्रदेश में तीसरी बार कांग्रेस की सरकार लाएगी, बल्कि केंद्र की भाजपा सरकार को भी उखाड़ फेंकेगी। वित्त मंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा ने कहा कि पानीपत रैली दुनिया की सबसे बड़ी रैली है।
विज्ञापन
यहां पर लोग खुशी से आए हैं और हर कोई भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाना चाहता है। प्रदेश को साढ़े नौ साल पहले लूटा जा रहा था, लेकिन आज चारोें तरफ शांति है।
शहरी निकाय मंत्री सावित्री जिंदल ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में पानीपत के मैदान से चौथी जंग लड़नी है। पूर्व सांसद नवीन जिंदल विदेश में होने के चलते रैली में शामिल नहीं हो सके।
कांग्रेस मजबूत है और विकास की रूपरेखा तैयार की है। उन्होंने कहा कि विस चुनाव में प्रलोभन देने वाले आएंगे, लेकिन सही व्यक्ति का ही साथ देना।
आबकारी एवं कराधान मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि पानीपत की रैली ने विरोधियों की नींद उड़ा दी है। प्रदेश में कांग्रेस का कोई विकल्प नहीं है और सोनिया गांधी के नेतृत्व में प्रदेश में तीसरी बार भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।
उन्होंने 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुना था। उन्होंने हर सांसद को एक-एक गांव निर्मल बनाने और शिक्षा को मजबूत बनाने की बात कही थी, लेकिन प्रदेश के हर हलके में चार-पांच गांव निर्मल हैं और हर गांव में स्कूल है।
भाजपा की सरकार ने तीन माह में ही कमर तोड़ महंगाई ला दी है। भाजपा विकास के सपने दिखाकर निजीकरण के रास्ते पर चल रही है। प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में विकास कराने वालों को ही वोट दें।
बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने साढ़े नौ साल के कार्यकाल में प्रदेश का विकास कराया है।
यूपीए सरकार ही लोकपाल बिल लेकर आई और कांग्रेस ने 80 प्रतिशत किसानों के रजामंद होने पर जमीन अधिग्रहण करने का फैसला लिया। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश का एक समान विकास कराया है।
कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष फूलचंद मौलाना ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हर वर्ग का भला किया है और सरपंचों, नंबरदारों व चौकीदारों तक का वेतन लागू कर दिया।
प्रदेश में दूसरी पार्टी इतना विकास व काम नहीं कर सकती। भाजपा के लोगों ने झूठ बोलकर केंद्र में सरकार बना ली, लेकिन जनता अब से पहले भाजपा की सरकार से तंग हो चुकी है।
पानीपत शहरी विधायक बलबीर पाल शाह ने कहा कि प्रदेश में तीसरी ही नहीं चौथी बार भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने मोदी का नाम लेकर कहा कि कुछ लोग धर्म को राजनीति से जोड़ रहे हैं।
उन्होंने मोदी के दिल्ली यूनिवर्सिटी में दिए पहले भाषण पर भी टिप्पणी दी। उन्होंने कहा कि मोदी ने लड़कियों के भाषण में भी बहनों व बच्चियां कहने की बजाय मित्रों कहा। कांग्रेस की बहुत सारी स्कीम पाइप लाइन में हैं और भाजपा को अपने पांच साल तक विकास के नाम पर सोचना भी नहीं पड़ेगा।
विधासभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि पानीपत हिंदुस्तान का इतिहास बदलने वाली जमीं है। इतिहास गवाह है कि पानीपत जीतने वालों को देश पर राज करने का मौका मिला है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं तो हिसाब लेने नहीं अपने कार्यकाल का हिसाब देने आए हैं। उन्होंने कहा कि कैथल में प्रदेशवासियों की पगड़ी उछालने का बदला चुनाव के वक्त लेंगे।
उन्होंने कहा कि इनेलो की कुंडली में साढ़े सत्ती है और भाजपा के नसीब में भी राज नहीं है। पंडित का पतरा भी प्रदेश में कांग्रेस की तीसरी बार सरकार बता रहा है।
मुख्यमंत्री के राजनीति सलाहकार प्रो. विरेंद्र सिंह ने कहा कि पानीपत के मैदान पर 2002 में भी ऐसा ही पंडाल सजा था और प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी थी।
पानीपत की जमीं पर रिकार्ड तोड़ रैली से तीसरी बार सरकार का शंखनाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि कैथल की रैली में प्रदेश की पगड़ी उछालने पर भाजपा को एक जवाब पानीपत रैली में मिल गया है और दूसरा जवाब विधानसभा चुनाव में दे दिया जाएगा।
विजय संकल्प रैली में ये रहे मौजूद
समालखा विधायक धर्म सिंह छौक्कर, ग्रामीण विधायक ओमप्रकाश जैन, मेयर भूपेंद्र सिंह, ग्रामीण के निवर्तमान अध्यक्ष जगदेव मलिक, शहर के निवर्तमान अध्यक्ष दीपचंद फुलिया, प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह बिल्लू, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य ओमवीर पवार, खुशीराम जागलान, मुकेश टुटेजा, डा. जसबीर जागलान, बिंटू मलिक, दीपक खटकड़, संजीव मलिक, पूर्व मंत्री प्रसन्नी देवी, राजरानी पूनम, बलबीर वाल्मीकि व सरोज सांगवान मौजूद रहे।