{"_id":"587e18404f1c1b1f42efdf20","slug":"congress-announced-three-more-candidates-punjab-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर साउथ पर सस्पेंस खत्म, कांग्रेस ने घोषित किए बाकी तीनों उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर साउथ पर सस्पेंस खत्म, कांग्रेस ने घोषित किए बाकी तीनों उम्मीदवार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने घोषित किए बाकी तीनों उम्मीदवार
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर साउथ सीट पर कई दिनों से चला आ रहा सस्पेंस आखिर मंगलवार को खत्म हो गया है। कांग्रेस ने यहां के सिटिंग एमएलए और शिरोमणि अकाली दल छोड़ कर आए इंदरबीर सिंह बोलारिया को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने बाकी तीनों उम्मीदवारों का एलान कर दिया।
अमृतसर साउथ सीट से कैप्टन अमरिंदर सिंह, बोलारिया को कमिटमेंट कर चुके थे। लेकिन पार्टी का एक वर्ग उन्हें टिकट नहीं देना चाहता था। यहां से दो पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार व जसबीर सिंह डिंपा दावेदार थे। पिछले चुनाव में बोलारिया ने डिंपा को हराया था। मनप्रीत बादल के करीबी मनिंदर सिंह पलासोर भी टिकट मांग रहे थे। पर कैप्टन, बोलारिया को टिकट दिलाने में कामयाब रहे।
लुधियाना ईस्ट से पार्टी ने मौजूदा पार्षद संजय तलवाड़ को टिकट दिया है। जोकि सांसद रवनीत बिट्टू के करीबी हैं। यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी टिकट मांग रहे थे। लेकिन बिट्टू गुट की मुखालफत के चलते उन्हें टिकट नहीं मिल सका। यहां से अश्वनी शर्मा, वरिंदर सहगल, लीना टपारिया और गुरमेल पहलवान भी टिकट के दावेदार थे। मानसा से पार्टी न पूर्व विधायक मंगत राय बांसल की पत्नी डॉ. मंजू बांसल को टिकट दिया है। यहां से कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी भरत इंदर सिंह चाहल अपने बेटे बिक्रम इंदर सिंह चाहल को टिकट दिलाने को पूरा जोर लगा रहे थे। बिक्रम ने मानसा में सियासी गतिविधियां भी शुरू कर दी थीं। वहीं, जगमीत बराड़ का साथ छोड़ कर वापस कांग्रेस में लौटे मनजीत सिंह झलबूटी भी टिकट के दावेदार थे। पर कांग्रेस ने बांसल परिवार पर भरोसा जताया। इस तरह कांग्रेस ने सभी 117 हलकों के उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।