फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   congress and INLD responsible for violence during jat protest

हरियाणा में हिंसा के लिए कांग्रेस और इनेलो जिम्मेदार

Mon, 28 Mar 2016 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 Mar 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
congress and INLD responsible for violence during jat protest
रामबिलास शर्मा - फोटो : file photo

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में छह अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को यमुनानगर में राज्यस्तरीय अंबेडकर जयंती मनाने के फैसलों के अलावा बैठक में खास नहीं हुआ।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा जाट आरक्षण और एसवाईएल नहर पर दो राजनीतिक प्रस्ताव लेकर आए, जिनका अनुमोदन वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने किया। महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन तथा कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ इन प्रस्तावों के समर्थन में बोले।
विज्ञापन


इस बीच पार्टी ने स्पष्ट किया कि खाप प्रतिनिधियों के हाथ से आंदोलन की कमान निकलने के बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र ने आंदोलन की आग को भड़काने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. वीरेंद्र सहित अन्य लोगों ने इस आंदोलन के दौरान आग में घी डालने का काम किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि इनेलो की स्टूडेंड विंग इनसो की भूमिका भी इस प्रकरण में कम नहीं थी। आंदोलन के दौरान 30 मौत हुईं, जबकि 320 लोगों को चोट लगी। इसमें 72 पुलिसकर्मी तथा अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।

बैठक में चार राजनीतिक प्रस्ताव पारित हुए, जिसमें जाट आरक्षण आंदोलन, एसवाईएल, हैपनिंग हरियाणा और बजट प्रस्ताव शामिल है। सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यसमिति ने यह निर्णय लिया है कि हरियाणा में एसवाईएल का पानी लाने के लिए पार्टी मुख्यमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।


प्रदेश भाजपा केंद्र सरकार से यह आग्रह करेगी कि राज्यों के बीच जल विवाद निपटारे के लिए ऐसी नीति बनाए, जिससे कोई भी राज्य सरकार संघीय ढांचे को तहस नहस करने का दुस्साहस न कर सके। पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि बादल सरकार ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है, जब पंजाब में चुनाव होने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed