Haryana News: कांग्रेस, इनेलो और आप ने बोला सरकार पर हमला, किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों पर बेइंतहा जुल्म ढा रही है। अन्नदाता जो पूरे देश के लोगों का पेट भरने का काम करता है, उन्हें सड़कों पर रौंदा जा रहा है। उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, उन पर मुकदमें दर्ज कर उन्हें जेल में डाला जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूरजमुखी पर एमएसपी की मांग कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज को लेकर छिड़े घमासान के बीच सियासत गरमा गई है। विपक्षी दलों समेत अन्य संगठनों ने इसकी निंदा करते हुए सरकार को निशाने पर लिया है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, इनेलो समेत अन्य कर्मचारी संगठनों ने भाजपा-जजपा गठबंधन घेराबंदी की है।
सभी दलों ने एक सुर में मांग की है कि फसलों को एमएसपी पर खरीदने के दावे करने वाली सरकार आखिरकार अपने वादे से क्यों मुकर रही है? आप के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि जायज मांगों पर किसानों पर लाठीचार्ज करना निंदनीय है। सरकार का चेहरा जनता के सामने है और 2024 में इसका बदला किसान जरूर लेंगे।
इस ज्यादती को किसान माफ नहीं करेगा: हुड्डा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसान नेताओं की गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक करार देते हुए तुरंत रिहाई की मांग की है। हुड्डा ने कहा, किसान एमएसपी की जायज मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। ऐसे में सरकार को उनकी मांगों पर विचार करते हुए एमएसपी पर सूरजमुखी की खरीद करनी चाहिए थी। इस ज्यादती के लिए किसान कभी भी सरकार को माफ नहीं करेगी।
हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस किसानों की मांगों का समर्थन करती है और उनकी मांग को सड़क से लेकर सदन तक उठाया जाएगा। कांग्रेस सरकार बनने पर कानून बनाकर किसानों को प्रत्येक फसल पर एमएसपी सुनिश्चित की जाएगी।
ये सरकार किसान और पहलवान की नहीं, सिर्फ धनवान की है: दीपेंद्र
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मध्य प्रदेश के मंदसौर गोलीकांड की छठवीं बरसी पर कल हरियाणा में कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में भाजपा सरकार ने एक बार फिर अपना किसान विरोधी चेहरा दिखाया है। जिस बर्बरता के साथ किसान पर लाठीचार्ज किया गया, उससे ब्रिटिश साम्राज्य की क्रूरता की याद आ गयी। इससे स्पष्ट हो चुका है कि ये सरकार न किसान की है न जवान की है न पहलवान की है। ये सरकार सिर्फ धनवान की है।
मंडी में किसान की फसल पिट रही है और सड़क पर किसान पिट रहा है, इसको पूरा देश देख रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसान धैर्य रखें अगर ये सरकार एमएसपी की कानूनी गारंटी नहीं देगी तो 2024 में बदलाव आएगा और कांग्रेस सरकार बनते ही एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग को पूरा करेंगे।
किसान भाजपा सरकार से अपना हक मांग रहे हैं न कि खैरात: ओपी चौटाला
इनेलो सुप्रीमो एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों पर बेइंतहा जुल्म ढा रही है। अन्नदाता जो पूरे देश के लोगों का पेट भरने का काम करता है उन्हें सड़कों पर रौंदा जा रहा है, उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, उन पर मुकदमें दर्ज कर उन्हें जेल में डाला जा रहा है। इतना जुल्म तो कभी मुगलों और अंग्रेजों ने भी नहीं किया था जितना आज भाजपा सरकार कर रही है।