फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress and BJP targeted on completion of one year of AAP government in Punjab

AAP सरकार के एक साल: कांग्रेस बोली- राज्य आर्थिक मंडी में डूबा, सच में गैंगलैंड बना, BJP ने भ्रष्टाचार पर घेरा

Thu, 16 Mar 2023 09:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Mar 2023 09:50 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए कहा कि एक साल के दौरान आप सरकार 'बातों में शेर और काम में ढेर' नजर आई है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्ज लेकर चलाई जा रही है। राजस्व उगाही के दावों में सरकार पूरी तरह असफल साबित हुई है और कर्मचारियों व अन्य वर्गों के मुद्दे भी जस के तस अधर में लटके हैं। 

विज्ञापन
Congress and BJP targeted on completion of one year of AAP government in Punjab
प्रताप सिंह बाजवा। - फोटो : @Partap_Sbajwa (फाइल फोटो)

विस्तार

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब सरकार के एक साल पूरा होने पर कहा है कि राज्य आर्थिक मंदी में डूब गया है और आप ने एक साल में पंजाब की जनता को बुरा प्रशासन दिया है। इसके अलावा जनता के हाथ कुछ नहीं लगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है। बाजवा ने कहा कि जब से आप ने राज्य में शासन की बागडोर संभाली है, तब से राज्य में अपराध दर में वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन


पंजाब असलियत में ‘गैंगलैंड’ बन गया है। आप सरकार ने 2022 के चुनाव से पहले वोट लेने के लिए लोगों से झूठ बोला था। आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए अनेक वादे व्यर्थ साबित हुए हैं। आम आदमी पार्टी पहले पन्ने के विज्ञापनों के साथ झूठे प्रचार पर करदाताओं का पैसा बर्बाद कर रही है और पंजाब में सुचारु रूप से काम कर रही स्वास्थ्य व्यवस्था को एक साल में बर्बाद कर दी गई है।
विज्ञापन


कर्ज लेकर चलाई जा रही आप सरकारः वड़िंग
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए कहा कि एक साल के दौरान आप सरकार 'बातों में शेर और काम में ढेर' नजर आई है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्ज लेकर चलाई जा रही है। राजस्व उगाही के दावों में सरकार पूरी तरह असफल साबित हुई है और कर्मचारियों व अन्य वर्गों के मुद्दे भी जस के तस अधर में लटके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कानून-व्यवस्था का प्रदेश में जनाजा निकल चुका है लेकिन सरकार केवल बातों में ही समय बिता रही है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े दावे और वादे करने वाली आप की सरकार हर मोर्चे पर फेल नजर आ रही है, जिसका बड़ा उदाहरण, सरकार बनने के कुछ महीनों बाद आप की संगरूर लोकसभा उपचुनाव में करारी हार होना है।

भ्रष्टाचार पर जीरो-टॉलरेंस के दावे की हवा निकलीः जाखड़
भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात करने वाले मुख्यमंत्री के दावों की हवा निकल चुकी है। उन्होंने कहा कि एक साल के दौरान आप के नेता लगातार एक के बाद एक भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे नजर आ रहे हैं। पंजाब में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण आप विधायक अमित रतन कोटफत्ता का कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तारी है। मुख्यमंत्री मान को सूबे के पंजाबियों को बताना चाहिए कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे अपने दो पूर्व मंत्रियों और एक विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रहे और आरोपी नेता आज भी पार्टी में क्यों हैं?

पहले ही साल में आप ने 30,986 करोड़ का कर्ज लिया: अरविंद खन्ना
पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना ने राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार का एक साल पूरा होने पर सवाल उठाया है कि आप सरकार की ऐसी कौन सी उपलब्धि है, जिसके लिए सरकार हर रोज अखबारों में बड़े-बड़े इश्तिहार छाप रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का काम बोलता तो आप सरकार को ‘साडा कम बोलदा’ विज्ञापन अभियान पर 33 करोड़ नहीं खर्च करने पड़ते। उन्होंने कहा कि पहले ही साल में आप सरकार ने 30,986 करोड़ रुपये का कर्ज लिया और इस साल 34,784 करोड़ का और कर्ज लेगी। इससे मार्च 2024 तक पंजाब सरकार पर कर्ज का बोझ 3.47 लाख करोड़ हो जाएगा।

खन्ना ने सवाल किया कि आप सरकार इस पैसे को खर्च कहां कर रही है? पंजाब की महिलाओं को केजरीवाल की दी हुई गारंटी के मुताबिक अभी तक हजार रुपये मासिक वित्तीय सहायता नहीं मिली है। तो क्या यह सारा पैसा केजरीवाल और भगवंत मान की मशहूरी पर खर्च हो रहा है। अरविंद खन्ना ने भगवंत मान को पंजाब से ड्रग्स खत्म करने की गारंटी के बारे में भी याद दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed