फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress and BJP are preparing strategy for Baroda by-election

बरोदा के चुनावी रण में उतरे सीएम मनोहर लाल, जल्द डिप्टी सीएम दुष्यंत की होगी एंट्री

Fri, 23 Oct 2020 11:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Oct 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
Congress and BJP are preparing strategy for Baroda by-election
सीएम मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बरोदा उपचुनाव को लेकर लाव-लश्कर के साथ मैदान में उतर गए हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुके इस उपचुनाव में रोजाना नया घटनाक्रम घट रहा है। कांग्रेस जहां अपने प्रत्याशी का मार्ग प्रशस्त करने के लिए अन्य प्रत्याशियों को अपने पक्ष में मना रही है, वहीं भाजपा रुठों को मनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही।

विज्ञापन


विधायकों मंत्रियों और सांसदों की फौज लेकर मैदान में उतरे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को ग्राम प्रमुखों के साथ बैठक कर जमीनी हालात का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने हर वर्ग के साथ बातचीत की। संगठन के कार्यकर्ताओं से लेकर जजपा के नेताओं के साथ बरोदा उपचुनाव की जीत के लिए रणनीति बनाई।
विज्ञापन


दिन भर चली सभाओं में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के अलावा सीएम ने कोर ग्रुप के साथ भी बैठक की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के कंधों पर यह जिम्मेदारी है कि भाजपा के खाते में यह सीट जीता कर आलाकमान को अपनी मजबूती का पैगाम दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर कांग्रेस की ओर से पिता-पुत्र दोनों बरोदा के रण में कूद गए हैं। हुड्डा अपने सिपहसालारों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला को लेकर बरोदा की जनता से जीत का सेहरा कांग्रेस के सिर पर बांधने की गुजारिश कर रहे हैं। इस काम में उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा उनके साथ हैं, क्योंकि जो प्रत्याशी कांग्रेस ने उतारा है, उनकी नजदीकी दीपेंद्र हुड्डा के साथ है।


जल्द ही प्रचार के लिए बरोदा जाऊंगा : डिप्टी सीएम
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बरोदा उपचुनाव में प्रचार को लेकर दोनों दलों के नेता मंथन करने में जुटे हैं। वे स्वयं जल्द ही बरोदा उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व मेरे कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed