फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress and Akali Dal surround Aam Aadmi Party on SYL issue

SYL मुद्दा: सुखपाल खैरा बोले- CM मान पर दबाव बना रहे केजरीवाल, शिअद ने भी आप को घेरा

Thu, 08 Sep 2022 11:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Sep 2022 11:42 PM IST
सार

सुखपाल खैरा ने कहा कि एसवाईएल का पानी हरियाणा और दिल्ली को देने के लिए केजरीवाल मुख्यमंत्री मान पर दबाव बना रहे हैं। पानी के लिए दिल्ली सरकार हिमाचल को रॉयल्टी दे रही है तो भगवंत मान दिल्ली से पंजाब को रॉयल्टी दिलाएं। खैरा ने पंजाब की आबकारी नीति की सीबीआई जांच कराने की भी मांग की।

विज्ञापन
Congress and Akali Dal surround Aam Aadmi Party on SYL issue
सुखपाल सिंह खैरा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस किसान विंग के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने आरोप लगाया है कि प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और उनके खिलाफ मोहाली पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर बेबुनियाद आधार और बदलाखोरी की भावना से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि इस तरह दर्ज मामले से न तो वह विचलित हैं और न ही इसका उन पर कोई असर है। वह इस एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे।

विज्ञापन


सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में खैरा ने कहा कि अगर पुलिस को उनके खिलाफ केस दर्ज करना था तो सबसे पहले आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया सेल से जुड़े अंकित सक्सेना पर केस दर्ज किया जाना चाहिए। सबसे पहले अंकित सक्सेना ने ही आप के फेसबुक पेज पर केजरीवाल के हस्ताक्षर वाली चिट्ठी शेयर की थी। उन्होंने अंकित की पोस्ट को ही ट्वीट करके मुख्यमंत्री से सवाल पूछे थे। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर को वह हाईकोर्ट में रद्द करने के बारे में याचिका दायर करेंगे।
विज्ञापन

 
खैरा ने अंकित सक्सेना और अरविंद केजरीवाल का फोटो मीडिया को दिखाया। साथ ही, मुख्यमंत्री भगवंत मान के विवाह का एक फोटो दिखाया, जिसमें अंकित सक्सेना भी नजर आ रहे हैं। खैरा ने एफआईआर दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों को सियासी नेताओं के हाथों की कठपुतली न बनने की सलाह देते हुए कहा कि समय बदलने में देर नहीं लगती। समय आने पर इन्हीं पुलिस अधिकारियों को भी जवाब देना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसवाईएल के मुद्दे पर खैरा ने कहा कि पानी पंजाब की तकदीर है। अगर भविष्य में सुप्रीम कोर्ट का फैसला पंजाब के खिलाफ भी आया तब भी पानी की एक बूंद भी नहीं दी जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि हरियाणा में चुनाव के चलते भगवंत मान ने केजरीवाल की मौजूदगी में पानी का मुद्दा उठाया है।

एसवाईएल का पानी हरियाणा और दिल्ली को देने के लिए केजरीवाल मुख्यमंत्री मान पर दबाव बना रहे हैं। पानी के लिए दिल्ली सरकार हिमाचल को रॉयल्टी दे रही है तो भगवंत मान दिल्ली से पंजाब को रॉयल्टी दिलाएं। खैरा ने पंजाब की आबकारी नीति की सीबीआई जांच कराने की भी मांग की।

10 को किसान कांग्रेस की बैठक
खैरा ने बताया कि 10 सितंबर को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस की बैठक बुलाई गई है। इसके लिए प्रदेश के सभी किसानों को भी न्योता दिया गया है। जो किसान पहले से कांग्रेस के सदस्य हैं, उनके अलावा अन्य किसान बैठक में पहुंचकर सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

हरियाणा को पानी देने का पक्ष ले रहे भगवंत मान: शिअद
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा हरियाणा आम आदमी पार्टी (आप) के प्रभारी व सांसद सुशील गुप्ता की ओर से दी जा रही उस गारंटी का प्रचार करने पर आलोचना की है, जिसमें गुप्ता वादा कर रहे हैं कि जिस दिन हरियाणा में आप की सरकार बनेगी, उसी दिन हरियाणा में एसवाईएल का पानी बहना शुरू हो जाएगा। डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि जिस तरह भगवंत मान सुशील गुप्ता के साथ आदमपुर में प्रचार कर रहे थे, उससे साफ है कि वह गुप्ता द्वारा दी गई गारंटी से सहमत हैं। 

यह भी स्पष्ट है कि पंजाब के मुख्यमंत्री जानबूझकर हरियाणा में यह साबित करते दिखाई दे रहे हैं कि वह आप द्वारा हरियाणा के लोगों को दी गई गारंटी के साथ खड़े होंगे। आप को पंजाब में भारी बहुमत देने वाले पंजाबियों की पीठ में यह छुरा घोंपने जैसा है। मुख्यमंत्री को इस तरह के पंजाब विरोधी कृत्यों के लिए लोगों को स्पष्टीकरण देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed