फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress and AAP create uproar against Mayor; BJP hits back.

Chandigarh News: मेयर के खिलाफ कांग्रेस-आप का हंगामा, भाजपा ने किया पलटवार

Sat, 01 Aug 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Congress and AAP create uproar against Mayor; BJP hits back.
चंडीगढ़। नगर निगम हाउस की शुक्रवार को बैठक शुरू होते ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षद बैनर लेकर वेल में पहुंच गए और मेयर सौरभ जोशी के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस पार्षद 20 हजार लीटर मुफ्त पानी का प्रस्ताव दो बार पास होने के बावजूद लागू नहीं होने का विरोध कर रहे थे, जबकि आप पार्षदों ने बैनर पर बारिश की मार, भाजपा ने कर दिया बेकार और बीजेपी ने शहर को कर दिया पानी-पानी जैसे नारे लिखकर प्रदर्शन किया। जवाब में भाजपा पार्षदों ने भी दोनों दलों के खिलाफ नारे लगाए। मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि भाजपा 40 हजार लीटर मुफ्त पानी के पक्ष में है और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी से गारंटी कार्ड के वादे तथा 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed