फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress and AAP are opposing the Ram Ji scheme for political reasons: Jakhar

राजनीति के लिए जी राम जी योजना का विरोध कर रही कांग्रेस-आप: जाखड़

Fri, 09 Jan 2026 06:57 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Congress and AAP are opposing the Ram Ji scheme for political reasons: Jakhar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगरांव। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से विकसित भारत जी राम जी कानून को लेकर जन-जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को गांव पोने में एक जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) लोगों का ध्यान भटकाने में लगी है और कांग्रेस अपनी राजनीतिक जान बचाने के लिए योजना का विरोध कर रही है।
जाखड़ ने कहा कि नया कानून गरीबों और मजदूरों के हितों को सुरक्षित करने के लिए बनाया गया है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे और नेताओं व ठेकेदारों की ओर से हक का हनन न हो। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी राज्य में आम आदमी पार्टी की बी-टीम बनकर काम कर रही है और जनहित के मुद्दों पर आवाज बुलंद करने में असफल रही है।
विज्ञापन


समाज के कमजोर वर्गों तक लाभ पहुंचाने का उद्देश्य
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबका साथ, सबका विकास नीति के तहत यह कानून ग्रामीण विकास और समाज के कमजोर वर्गों तक सरकारी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लागू किया गया है। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और गैंगस्टरों द्वारा युवाओं पर हमलों का हवाला देते हुए कहा कि पंजाब को इस दलदल से निकालने के लिए एक मजबूत और निर्णायक सरकार की जरूरत है, और ऐसी सरकार केवल भारतीय जनता पार्टी ही दे सकती है। जाखड़ ने लोगों से सचेत किया कि जो भ्रम फैलाया जा रहा है, उसका उद्देश्य सच्चाई को छुपाना है, ताकि आम आदमी पार्टी की नाकामी पर सवाल न उठें। इस मौके पर भाजपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article