{"_id":"effaeb76f8e96c3be31461af41b2adeb","slug":"congress-adopted-a-unique-way-of-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने प्रचार का अनोखा तरीका अपनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने प्रचार का अनोखा तरीका अपनाया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Apr 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने इस बार शहर के अलग अलग हिस्सों में लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए प्रचार का तरीका बदल दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस शहर के अलग अलग हिस्सों में देर शाम को रैलियां आयोजित कर रही है जिसमें कांग्रेस के बड़े नेताओं को बुलाया जा रहा है। इन रैलियों में लोगों की भीड़ भी जुट रही है।
पिछले सालों की तरह इस साल कांग्रेस की ओर से शहर में कोई बड़ी रैली का आयोजन नहीं किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 27 मार्च को चंडीगढ़ आना था, लेकिन उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया और दोबारा चंडीगढ़ आने का कार्यक्रम नहीं बना। ऐसे में कांग्रेस ने इस बार शहर के अलग अलग हिस्सों में चुनावी रैलियां करवा कर प्रचार करने का नया तरीका निकाला गया है।
विज्ञापन
इसका उद्देश्य सिर्फ यह है कि लोगों के बीच पहुंचा जाए ताकि उनमें अपनापन की भावना लाई जाए।
पिछले सप्ताह मनीमाजरा में शाम को रैली हुई जिसमें पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल ने लोगों को संबोधित किया। इसके बाद सेक्टर-25 की कालोनी में रैली आयोजित हुई जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा लोगों को संबोधित करने पहुंची।
विज्ञापन
कुमारी सैलजा ने मनीमाजरा में भी एक रैली को संबोधित किया। शुक्रवार को हरियाणा के मुख्य मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सेक्टर-56 और मलोया में रैली को संबोधित किया। अब शनिवार को सेक्टर-19 को केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने रैली को संबोधित किया। रविवार को सेक्टर-47 में रैली होगी।
सोमवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा की रैली होगी। इससे पहले सेक्टर-40 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरीश रावत की रैली हुई। इसी तरह से कांग्रेस ने दक्षिणी सेक्टरों में बनी सोसाइटियों में वोट बैंक बढ़ाने के लिए वहां हर सोसाइटी में अलग अलग जनसभाएं की जा रही हैं।
कांग्रेस के नेता और पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि पवन कुमार बंसल इस शहर के लिए नए नहीं हैं। सेक्टरों में रैलियों को करने का उद्देश्य सिर्फ इतना है कि लोगों के सीधा संपर्क साधा जाए। ऐसे करने का काफी लाभ मिल रहा है। लोगों ने भी काफी अपनापन दिखाया है।