फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress, accident, youth congress leader death, last thing Maninder, Dhillon cremated

देहरादून से चलते वक्त सुबह 9 बजे पत्नी से हुई थी मनिंदर की आखिरी बात

Sun, 13 Mar 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मनीमाजरा
ब्यूरो, अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Sun, 13 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
congress, accident, youth congress leader death, last thing Maninder, Dhillon cremated
ढिल्लो - फोटो : amar ujala
यूथ कांग्रेस के प्रधान मनिदंर सिंह ढिल्लो ने देहरादून से चलते वक्त शुक्रवार को सुबह 9 बजे अपनी पत्नी मीनू से आखिरी बात की थी। उन्होंने फोन पर बताया कि मीनू मैं फ्रेश होकर आपके पास आने के लिए निकल रहा हूं। फ्रेश होकर मनिंदर घर के लिए निकले।
विज्ञापन


लेकिन रास्ते में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। मनिंदर के कजन जगतार सिंह जग्गा ने बताया कि मनिंदर की पत्नी मीनू इस बात को दोहरा रही है कि तुमने वादा किया था जल्दी आने का, तो वादा क्यों तोड़ा। तुम क्यों नहीं आए। वहीं मनिंदर का शव शनिवार को सुबह जैसे ही घर लाया गया।
विज्ञापन


उनका 5 साल का छोटा बेटा उदयवीर गले लगाकर उठाने लगा। पहले की तरह अपने डैडी को प्यार करके बोला, उठो डैडी। उदयवीर के ताऊ जगतार सिंह जग्गा ने बताया कि बच्चे को पता नहीं था कि उसका डैडी अब कभी नहीं उठने वाला है। मनिंदर की मां कुलदीप कौर पूरी तरह बेसुध हो गई। जग्गा ने बताया कि उनकी चाची बस यही बात कह रही है कि मनिंदर, तेरे बिना नहीं रह सकती। वह भी जल्दी तेरे पास आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जग्गा के अनुसार मनिंदर के पिता और उसके चाचा अंग्रेज सिंह को भरोसा नहीं हो रहा कि उनका शेर जैसा बेटा उनके बीच नहीं है। पूरा परिवार सदमे से बाहर नहीं निकल पा रहा है। शुक्रवार को दोपहर मनिंदर के बड़े बेटे हरफहते (7) ने मनिंदर के शव को मुखाग्नि दी। इस दौरान उसके दादा अंग्रेज सिंह और ताऊ जगतार सिंह जग्गा भी उसके साथ थे।

हादसों ने उजाड़ा परिवार, दो भाइयों की पहले हो चुकी है मौत
जगतार सिंह जग्गा ने बताया कि उनके परिवार में पहले भी उसके भाई और चाचा के जवान लड़कों की मौत हो चुकी है। इनमें एक जग्गा का 22 साल का भाई कमलदीप सिंह सेक्टर-7 में हादसे का शिकार हुआ था। तीन साल पहले उनके चाचा का लड़का सर्वजीत सिंह (32) की हेमकुंट से आते हुए रास्ते में मौत हो गई थी।

जग्गा ने बताया कि उसके पिता गुरजंग सिंह के चार भाई हैं। चारों के पांच लड़कों में से तीन की मौत हो चुकी है। अब परिवार में सिर्फ दो भाई रह गए हैं। जिनमें से एक अवतार सिंह है, जो अमेरिका में रहता है। जबकि मनीमाजरा में चारों भाइयों की संतान में वह ही अकेला रह गया है।

जग्गा का कहना कि अब उस पर मनिंदर सिंह के दो बच्चों, सर्वजीत सिंह के दो बच्चों और सभी परिवार की जिम्मेदारी आन पड़ी है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के भाई जग्गा ने कहा पहले मनिंदर और वह दोनों भाई पूरे परिवार का कामकाज देखते थे। जग्गा के पिता गुरजंग सिंह के तीन अन्य भाइयों में रणजोध सिंह, दलजीत सिंह और अंग्रेज सिंह है। मनिंदर सबसे छोटे भाई अंग्रेज सिंह का इकलौता बेटा था।

मनिंदर के संस्कार पर भारी बरसात में भी उमड़ा रहा हुजूम
चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रधान मनिंदर सिंह ढिल्लो का संस्कार शनिवार को दोपहर एक बजे मनीमाजरा के श्मशान घाट में किया गया। भारी बरसात के बावजूद सैकड़ों लोगों ने मनिंदर को अंतिम विदाई दी। श्मशान घाट में चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा के कई कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल और चंडीगढ़ के पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। मनीष बंसल, देवीनगर से प्रकाश चौधरी, पंचकूला के रंजीत मेहता, चंडीगढ़ की पूर्व मेयर पूनम शर्मा, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष हरमेल केसरी व शहर के अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता श्मशान घाट पहुंचे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, मनीमाजरा के पार्षद देसराज गुप्ता और गुरचरण सिंह काला भी पहुंचे हुए थे। श्मशान घाट पर लोगों का हुजूम आने से अंदर पांव रखने की जगह नहीं थी। लोगों के वाहन बाहर कालका-चंडीगढ़ हाईवे पर हाउसिंग बोर्ड चौराहे तक खड़े थे।


गेट पर पानी भरने से लोग हुए परेशान
शनिवार को बरसात के चलते मनीमाजरा के श्मशान घाट के गेट पर पानी भरा होने के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। श्मशान घाट के गेट पर पानी का तालाब बना था। गेट पर पानी में रखे पत्थरों और साथ ही रखी लकड़ियों के ऊपर से होकर लोग बाहर जा पा रहे थे। गेट पर पानी निकालने का कोई रास्ता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed