फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress AAP BJP Comments on Punjab Exit Polls 2024

Punjab Exit Poll 2024: एग्जिट पोल को कांग्रेस-आप ने नकारा, भाजपा ने कहा-उससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे

Mon, 03 Jun 2024 10:31 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Jun 2024 10:31 AM IST
सार

पंजाब में अंतिम चरण में एक जून को लोकसभा चुनाव के लिए 62.80 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में पंजाब में भाजपा को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसी पर कांग्रेस और आप ने निशाना साधा।

विज्ञापन
Congress AAP BJP Comments on Punjab Exit Polls 2024
पंजाब का एग्जिट पोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम चार जून को आ जाएगा। इससे पहले मतदान के ठीक बाद आए एग्जिट पोल में पंजाब में भाजपा को बढ़त बताई गई। कांग्रेस और आप ने इन एग्जिट पोल को सिरे से नकार दिया है। वहीं भाजपा का कहना है कि पार्टी एग्जिट पोल से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस
पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि एग्जिट पोल हर जगह ही भाजपा की जीत दिखाता है, लेकिन ऐसा होता नहीं है। कई बार ऐसा भी हुआ है कि एग्जिट पोल के दावों के उलट कांग्रेस ने राज्यों में अपनी सरकार बनाई है। वड़िंग ने कहा कि ये भाजपा को भी पंजाब में 2 से 4 सीटें लेने का दावा कर रहा है, जबकि सबको पता है कि ऐसा नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि 4 जून को कांग्रेस केंद्र के साथ ही प्रदेश में भी बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद व अमृतसर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला ने बताया कि एग्जिट पोल मायने नहीं रखता है। सभी प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है और अब 4 जून को नतीजे सबके सामने होंगे। इससे पहले भी कई बार राज्यों में भी एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार दिखाई गई थी, जबकि हुआ उससे बिल्कुल उलट और कांग्रेस ने अपनी सरकार बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आम आदमी पार्टी 
आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रवक्ता और आनंदपुर साहिब से प्रत्याशी मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि एग्जिट पोल भरोसे लायक नहीं है। 2022 विधानसभा चुनाव में भी हमें कोई 90 से ऊपर सीटें नहीं दे रहा था, लेकिन बावजूद इसके सभी ने रिजल्ट देखा। आप पंजाब में सभी 13 सीटें जीतेगी। इसी तरह देश में भी इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। देश में महंगाई व बेरोजगारी इसका प्रमुख कारण है तो फिर भाजपा चुनाव में कैसे जीत सकती है।

भाजपा
पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष व आनंदपुर साहिब से पार्टी प्रत्याशी सुभाष शर्मा ने कहा कि एग्जिट पोल में जो दिखाया जा रहा है, भाजपा उससे भी बेहतर प्रदर्शन पंजाब में करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स उनको मिला है, इसलिए वह प्रदेश में इस बार अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। 


अकाली दल
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजों पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। चुनावों के नतीजे हमेशा ही इससे उलट रहे हैं। शिअद का पंजाब में इस बार बेहतरीन प्रदर्शन रहेगा। दूसरी पार्टियों से लोग परेशान हैं, इसलिए वह क्षेत्रीय पार्टी को ही इस बार मौका देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed