{"_id":"5f74ef108ebc3e9b8f2e5d6f","slug":"condition-parks-sector-51-poles-power-complaint-corporation-hearing-was-done-chandigarh-news-pkl389532862","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 51 के पार्कों की हालत खस्ता, खंभे लगे पर बिजली नदारद, निवासियों ने कहा- कई बार निगम को दी शिकायत लेकिन नहीं हुई कोई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 51 के पार्कों की हालत खस्ता, खंभे लगे पर बिजली नदारद, निवासियों ने कहा- कई बार निगम को दी शिकायत लेकिन नहीं हुई कोई सुनवाई
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 51 के पार्कों की हालत बदहाल है। कहीं पर खंभे लगवा दिए गए, लेकिन बिजली अभी तक नदारद है। वहीं पार्कों की साफ-सफाई भी रोजाना नहीं करवाई जा रही है, जिससे पूरा पार्क गंदगी से पटा हुआ है। वहीं सड़के के किनारे बड़ी-बड़ी घासें उग आई है, जिसे अभी तक कटवाया नहीं गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि यहां पर कुछ खंभे ऐसे हैं, जो एक वर्ष से बिजली लगने का इंतजार कर रहे हैं।
यह कहना है सेक्टर 51 के निवासियों का
पार्क में उगी बढ़ी घास
पार्क में बड़ी घासें उग आई है। इसे कटवाया नहीं गया है। वहीं शाम होते ही पार्क में अंधेरा छा जाता है। कुछ खंभे ऐसे है, जो कई वर्ष से बिजली लगने का इंतजार कर रहे हैं। निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - केसर सिंह, निवासी सेक्टर 51
टैक्स देने के बाद भी सुविधाओं से है वंचित
हर प्रकार का टैक्स इस सेक्टर के लोग देते हैं। डेवलपमेंट चार्ज भी दिया है लेकिन कोई सुविधा नहीं है। मार्केट भी नहीं है इस सेक्टर में। खरीददारी के लिए मोहाली या फिर अन्य सेक्टरों में जाना पड़ता है। - एडवोकेट आरएस चौहान, निवासी सेक्टर 51
विज्ञापन
पार्क को नर्क बना दिया गया है
पार्क की हालत देखकर दुख होता है। इसकी हालत सुधारने के लिए कोई अधिकारी भी नहीं आता है। एक वर्ष पहले यहां पर खंभे लगा दिए गए थे। आजतक उन खंभों में बिजली नहीं लगवाई गई है। - कमलेश चौधरी, निवासी सेक्टर 51
शाम होने के बाद लोगों का घरों से निकलना मुश्किल
इस सेक्टर में भी जनप्रतिनिधियों को ध्यान देना चाहिए। शाम होने के बाद लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। लावारिस कुत्ते यहां-वहां झुंड लगाकर बैठ जाते हैं।- विजय शर्मा, निवासी सेक्टर 51
पार्कों की सफाई हो, जल्द लगे लाइट
पार्कों में उगी बड़ी घासों को काटा जाए, जहां पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है। वहां पर स्ट्रीट लाइट को लगाया जाए। पार्क की रोजाना साफ-सफाई करवाया जाएं। वीणा कपूर, निवासी सेक्टर 51
नए बने फ्लैट का मलबा हटाया जाए
सेक्टर 51 में नए बने फ्लैट का मलबा हटाया जाए। रोड वर्म पर उगी घास को साफ किया जाए। निगम के अधिकारी समय पर सभी कार्य करें, ताकि लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। -रीता दीक्षित, निवासी सेक्टर 51