फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   computer teachers, contract teachers, chandigarh school, private school, campus, education

स्कूलों में कांट्रैक्ट पर कार्यरत कंप्यूटर टीचर्स के लिए गुड न्यूज

Sat, 07 May 2016 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 May 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
computer teachers, contract teachers, chandigarh school, private school, campus, education
हिमाचल में ऑनलाइन शॉपिंग अब महंगी होगी। राज्य की सीमाओं से सामान के प्रवेश पर चार से पांच फीसदी तक टैक्स लगेगा।
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में कई सालों से कांट्रेक्ट पर नियुक्ति कंप्यूटर टीचर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। टीचर्स को एक्सटेंशन दे दी गई है। मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्स डेवलेपमेंट(एमएचआरडी) की ओर से इस संबंध में शिक्षा विभाग को चिट्ठी जारी कर दी गई है। शहर के 109 सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे कांट्रेक्ट कंप्यूटर टीचर्स अब 31 मार्च 2017 तक स्कूलों में पढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में इस समय करीब 300 कंप्यूटर टीचर्स पढ़ा रहे हैं। 31 मार्च 2016 को कंप्यूटर टीचर्स का कार्यकाल खत्म हो गया था। दो महीने से कंप्यूटर टीचर्स का कांट्रेक्ट नहीं बढ़ने के कारण शिक्षकों को वेतन भी जारी नहीं हो सका। यूटी कैडर एजुकेशनल इम्पलाइज यूनियन प्रधान स्वर्ण सिंह कंबोज ने कहा कि शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण दो महीने तक कंप्यूटर टीचर्स को वेतन नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कंप्यूटर टीचर्स 6-7 सालों से काम कर रहे हैं, यूटी प्रशासन को इन शिक्षकों को रेगुलर करने के लिए पालिसी बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांट्रेक्ट की फाइल देरी से मिनिस्ट्री में जाने कारण कांट्रेक्ट समय पर रिन्यू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed