{"_id":"84f074f3ee4ae91ee3af8dcac3339d61","slug":"computer-teacher-sold-peanuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए क्यों कंप्यूटर शिक्षकों ने सड़कों पर मूंगफलियां बेचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए क्यों कंप्यूटर शिक्षकों ने सड़कों पर मूंगफलियां बेचीं
अमर उजाला / चंडीगढ़
Updated Fri, 13 Dec 2013 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो माह से वेतन के लिए संघर्ष कर रहे शहर के सरकारी स्कूलों के कंप्यूटर शिक्षकों ने वीरवार को मूंगफली बेचकर अपना रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सेक्टर-20 स्थित मस्जिद ग्राउंड में दोपहर को शिक्षक एकत्र हुए और यहां उन्होंने स्टाल लगाकर मूंगफली बेची। बाद में शिक्षक सेक्टर-19 स्थित जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में एकत्र हुए और यहां उन्होंने हंगामा किया।
शिक्षकों ने कार्यालय का घेराव करने की भी कोशिश की। यह शिक्षक सेक्टर-20 से डीईओ ऑफिस तक पैदल ही गए। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी शिक्षकों के इस रोष प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन
डीईओ ऑफिस में जब कंप्यूटर शिक्षकों ने हंगामा किया तो वहां बैठक बुलाई गई। बैठक के बाद शिक्षकों को बताया गया कि वह अपनी मांगों को लेकर स्पिक के अधिकारियों से मिलें, क्योंकि स्पिक ही एमओयू की शर्त को बदल सकता है।
विज्ञापन
एमओयू में अभी इंक्रीमेंट की शर्त नहीं है। कंप्यूटर टीचर्स जहां वेतन देने की मांग कर रहे हैं वहीं वह लंबे समय से उन्हें रेगुलर करने की मांग भी कर रहे हैं।
इन शिक्षकों का कहना है कि पंजाब सरकार ने उन सभी कंप्यूटर टीचर्स को नियमित कर दिया, जिन्हें नौकरी करते हुए ढाई साल हो गए हैं।
लेकिन, प्रशासन ऐसा नहीं कर पा रहा है। नियमित करना तो दूर प्रशासन शिक्षकों का वेतन भी नहीं बढ़ा रहा है।