फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   computer teacher in critical condition, referred to PGI

कंप्यूटर शिक्षक की हालत गंभीर, पीजीआई रेफर

Thu, 23 Jul 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमरउजाला, पंचकूला Updated Thu, 23 Jul 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
computer teacher in critical condition, referred to PGI

मांगें पूरी न होने पर आमरण अनशन कर विरोध दर्ज करा रहे तीन कंप्यूटर टीचर्स की हालत एक बार फिर बिगड़ गई। सुबह के वक्त शिक्षक बिजेंदर की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


दो अन्य महिला शिक्षक रजिया और रीना की भी तबीयत बुधवार को खराब हो गई, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने उपचार कराने से इनकार कर दिया।

बुधवार सुबह बिजेंदर नहाने के लिए धरनास्थल के पास पार्क में गए थे। इसी दौरान पेट में दर्द होने पर वह गिर पड़े। उन्हें बेहोशी की हालत में जनरल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बिजेंदर को पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


लाठीचार्ज में घायल होने के बाद सोमवार से पीजीआई में उपचाराधीन पंचकूला निवासी कपिल शर्मा की हालत में मामूली सुधार आया है। आमरण अनशन पर बैठीं यमुनानगर की रजिया और जींद निवासी रीना के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed