फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Completion of seven-day faculty development program at P.U.

पीयू में सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन

Tue, 11 Aug 2020 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Completion of seven-day faculty development program at P.U.
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के यूआईआईटी और जम्मू के इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी विभाग ने मिलकर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया। इस सात दिवसीय एफडीपी का सोमवार को समापन किया गया। इसमें आईआईटी-एनआईटी के अलावा देश के विभिन्न कॉलेजों के फैकल्टी सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन पीयू के वीसी प्रो. राज कुमार ने किया। इसका विषय ‘इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में उभरते रुझान’ था।
विज्ञापन

यूआईईटी की निदेशक प्रो. सविता गुप्ता ने बताया कि इस एफडीपी का उद्देश्य सामग्री वितरण को बढ़ाने और शिक्षण प्रक्रिया में बदलाव लाने के लिए तकनीकी कौशल के साथ संकाय को सशक्त बनाना था। आईआईटी दिल्ली से प्रो. मानव भटनागर ने अंतिम दिन सोमवार को 5 जी वायरलेस संचार और भविष्य के वायरलेस संचार व इसकी चुनौतियों पर चर्चा की। डॉ. सुरेंद्र सिंह सैनी ने प्रौद्योगिकी के व्यावसायीकरण में अनुसंधान और विकास की भूमिका पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed