फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Complete arrangements to spread malaria in Civil Hospital of Sector 45

Chandigarh News: सेक्टर 45 के सिविल अस्पताल में मलेरिया फैलाने का पूरा इंतजाम

Mon, 15 May 2023 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Complete arrangements to spread malaria in Civil Hospital of Sector 45
चंडीगढ़। सेक्टर-45 स्थित सिविल अस्पताल में इलाज के साथ-साथ बीमारी फैलाने का भी पूरा इंतजाम है। स्थिति यह है कि परिसर में पिछले डेढ़ महीने से पानी भरा हुआ है। इसमें मच्छर पनप चुके हैं लेकिन नगर निगम और प्रशासन में शिकायत किए जाने के बाद भी कार्रवाई की जहमत तक नहीं उठाई जा रही। इससे अस्पताल में तैनात डॉक्टर और कर्मचारियों के साथ इलाज के लिए आने वाले मरीज भी परेशान हैं। उन्हें चिंता सता रही है कि कहीं वे मलेरिया या चिकनगुनिया के शिकार न हो जाएं।अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि बुड़ैल की तरफ आ रही एक पाइप में लगभग डेढ़ महीने पहले लीकेज शुरू हुआ। इससे लगातार पानी इकट्ठा हो रहा है। उसे ठीक करवाने के लिए नगर निगम में शिकायत करने पर जवाब मिला कि यह प्रशासन के अन्तर्गत है। प्रशासन ने भी इसकी जिम्ममेदारी नगर निगम पर डाल दी है। कर्मचारियों ने बताया कि नगर निगम के कुछ कर्मचारियों ने लगभग 15 दिन पहले मौका मुआयना भी किया। समस्या को 24 से 48 घंटे में ठीक करने का आश्वासन दिया और फिर नहीं आए।
विज्ञापन


आधुनिकीकरण तो दूर सफाई तक उपलब्ध नहीं
गौरतलब है कि प्रशासन शहर के स्वास्थ्य और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को उच्चीकृत करने का प्रयास कर रहा है। वहीं ओर स्थिति यह है कि डॉक्टर और मरीज के ठीक से बैठने तक की व्यवस्था सही नहीं है। लोगों का कहना है कि पहले मौजूदा स्थिति को बेहतर करने पर फोकस होना चाहिए ताकि कम से कम मरीज अपने मर्ज का इलाज तो साफ-सुथरी जगह पर जाकर प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन


इनसेट-
शिकायत दर शिकायत पर नतीजा शून्य

जल जमाव से मुक्ति के लिए सिविल अस्पताल की तरफ से नगर निगम को लगातार पत्र और ई-मेल से शिकायत भेजी जा रही है लेकिन कोई परिणाम सामने नहीं आ रहा है। मच्छरों से बचाव के लिए कर्मचारी मलेरिया विभाग से अनुरोध कर लगातार एंटी लारवा का छिड़काव करवा रहे हैं लेकिन दो दिन बाद फिर स्थिति पुरानी जैसी हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed