फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Complaint against Saif Ali Khan Sister Soha Ali Khan on CM Khattar Window

सीएम विंडो पर सैफ सिस्टर सोहा के खिलाफ शिकायत

Sat, 31 Jan 2015 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sat, 31 Jan 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
Complaint against Saif Ali Khan Sister Soha Ali Khan on CM Khattar Window

वर्ष 2006 में पटौदी के नवाब मंसूर अली खान द्वारा काले हिरण का शिकार किए जाने के मामले में अब उनकी बेटी व बालीवुड अदाकारा सोहा अली खान भी फंसती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


पीपुल्स फॉर एनिमल हरियाणा के चेयरमैन नरेश कादियान ने सीएम विंडो में शिकायत देकर सोहा अली के खिलाफ अवैध हथियार रखने तथा उसका दुरुपयोग करने का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


सीएम विंडो में दी शिकायत में नरेश कादियान ने बताया कि 5 जून, 2006 को पटौदी नवाब मंसूर अली खान व उनके सहयोगियों पर पर काले हिरण का शिकार करने का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में नरेश कादियान व्हीसल ब्लोअर थे। कादियान ने बताया कि पुलिस रिकार्ड के अनुसार जिस राइफल से शिकार किया गया था, उसका नंबर 91501 था। यह राइफल उस समय सोहा अली खान के नाम पर थी।

शिकार में इस्तेमाल राइफल सोहा के नाम पर

Complaint against Saif Ali Khan Sister Soha Ali Khan on CM Khattar Window

आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार हिरण शिकार मामले में जो 12 बोर की राइफल प्रयोग की गई थी वह पहले सुलेहा सुल्तान के नाम थी। उनके नाम से उसे सैफ अली खान के नाम ट्रांसफर किया गया तथा 1996 में उसे सोहा अली के नाम ट्रांसफर कर दिया गया।

जिस समय राइफल सोहा अली के नाम ट्रांसफर की गई, उस समय सोहा अली खान की उम्र केवल 18 साल व एक महीना था। जबकि हथियार का लाइसेंस बनवाने के लिए 21 साल उम्र होना जरूरी है। यह सब होने के बावजूद झज्जर पुलिस ने सोहा अली खान को इस मामले में आरोपी नहीं बनाया तथा उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।

नरेश कादिया ने कहा कि लाइसेंस के लिए उम्र उपयुक्त नहीं होने की स्थिति में सोहा अली के पास जो हथियार था वह अवैध था। नरेश कादिया ने बताया कि काला हिरण शिकार मामले में फरीदाबाद की पर्यावरण कोर्ट ने 29 जनवरी को 6 लोगों को 3-3 साल की कैद व 10-10 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। मगर सोहा अली खान को अभी तक मुकदमे में शामिल नहीं किया गया।

न्याय न मिला तो अदालत का लेंगे सहारा

Complaint against Saif Ali Khan Sister Soha Ali Khan on CM Khattar Window

सीएम विंडो में शिकायत करने पहुंचे नरेश कादियान ने बताया कि नवाब पटौदी की ऊंची पहुंच के कारण राजनीतिक दबाव के चलते सोहा अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से प्रशासन कतरा रहा है।

उन्होंने कहा अगर सीएम विंडो में शिकायत देने के बाद भी अगर इस मामले में सोहा अली के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो वे अदालत का सहारा लेंगे। सोहा अली के खिलाफ अदालत में इस्तगासा दायर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed