फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Complaint Against Punjabi Singer Amrit Maan for His New Song

‘अस्सी ओह हुणे हां’ गाने के लिए गायक अमृतमान, संगीतकार इकविंदर सिंह के खिलाफ शिकायत

Fri, 31 Jul 2020 12:26 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 31 Jul 2020 12:26 PM IST
सार

  • नए गाने ‘अस्सी ओह हुणे हां’ में हथियारों का खुलेआम किया प्रदर्शन
  • लुधियाना के आरटीआई एक्टिविस्ट ने की गाने पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
Complaint Against Punjabi Singer Amrit Maan for His New Song
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गानों के माध्यम से हथियारों का प्रदर्शन करने को लेकर अब पंजाबी गायक अमृतमान और संगीतकार इकविंदर सिंह फंसते नजर आ रहे हैं। उनके नए गाने अस्सी ओह हुणे हां को लेकर लुधियाना के आरटीआई एक्टिविस्ट कुलदीप खैरा ने डीजीपी को पत्र भेजकर तुरंत इस पर रोक लगाने को कहा है।
विज्ञापन


हालांकि अभी इस गाने का सोशल मीडिया पर टीजर जारी किया गया है। लेकिन इस गाने में हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन किया गया है। डीजीपी को भेजे पत्र में कुलदीप खैरा ने बताया कि सोशल मीडिया के यू ट्यूब पर बम बीट पर 28 जुलाई को शाम को एक पंजाबी गाने का ट्रेलर अपलोड किया गया।
विज्ञापन


इस गाने में गायक अमृतमान की तरफ से खुलेआम घातक हथियारों का प्रदर्शन किया गया। जो युवा पीढ़ी को गलत संदेश देता है और अपराध को बढ़ावा देता है। गाने को 24 घंटे में 8.31 लाख लोग देख चुके हैं, जोकि चिंता विषय है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सीडब्ल्यूपी नंबर 6213/2016 में पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ डीजीपी को आदेश दिए हैं कि वह शराब, नशा या फिर हथियारों को प्रोत्साहित करने वाले गानों को न चलने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गीत से अमृतमान ने कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की है। इसलिए गाने पर तुरंत रोक लगानी जरूरी है। वहीं गायक अमृतमान, संगीतकार इकविंदर सिंह, वीडियो बनाने वाली कंपनी ट्रू मेकर्स, निर्माता अमरदीप सिंह व हरिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed