फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Competition among Haryanvi leaders to campaign for Priyanka Gandhi

Chandigarh News: प्रियंका गांधी के लिए प्रचार करने को हरियाणवी नेताओं में होड़

Sat, 09 Nov 2024 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Competition among Haryanvi leaders to campaign for Priyanka Gandhi
प्रदेशाध्यक्ष को जारी करना पड़ा पत्र, कहा- अपने स्तर पर न जाएं वायनाड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। केरल के वायनाड से चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा काग्रेस के नेताओं में होड़ लगी है। कांग्रेस विधायक और पूर्व पहलवान विनेश फोगाट और लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा वायनाड पहुंच गए हैं और प्रियंका गांधी के लिए वोट मांग रहे हैं। इनके बाद अब भी नेता अपने स्तर पर ही वायनाड पहुंच रहे हैं। नेताओं और कार्यकताओं की अधिक भीड़ जाने के चलते हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने इस संबंध में पत्र जारी किया है और सभी से अपील की है कि वे अपने स्तर पर प्रचार करने के लिए वायनाड न पहुंचे, इससे अव्यवस्था हो सकती है।

उदयभान ने कहा कि वायनाड में हो रहे उपचुनाव में हरियाणा से कार्यकर्ता अपने स्तर पर प्रचार करने के लिए ना जाएं। जिन कार्यकर्ताओं की वायनाड में ड्यूटी लगाई जाएगी, उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा सूचित किया जाएगा। वायनाड का उपचुनाव राहुल गांधी के इस्तीफे की वजह से कराया जा रहा है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं की संख्या और काम को लेकर रणनीति बनाई गई है, उसके आधार पर जिम्मा सौंपा जाएगा। भीड़ अधिक होने से अव्यवस्था फैल सकती है। इसलिए प्रदेशाध्यक्ष ने यह अपील की है। गौर हो कि वायनाड उपचुनाव में कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ रही हैं। उपचुनाव का मतदान 13 नवंबर को जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed