{"_id":"58ad95b74f1c1b3d32b238c6","slug":"company-run-away-with-40-crore-rupee-online-fraud-vaya-one-click-incident-of-panipat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हर क्लिक पर देते थे 4 रुपये 80 पैसे, इस तरह ठग कर भाग गए 40 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर क्लिक पर देते थे 4 रुपये 80 पैसे, इस तरह ठग कर भाग गए 40 करोड़ रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Thu, 23 Feb 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन फ्रॉड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40 करोड़ रुपये का ऑनलाइन फ्राड करने कंपनी के भाग जाने का मामला सामने आया है। ठगी का तरीका भी इतना शातिर कि अच्छे-अच्छे मात खा जाएं। घटना हरियाणा के पानीपत की है। ऑनलाइन क्लिक करने वाली एक कंपनी लोगों के करीब 40 करोड़ रुपये लेकर भाग गई। कंपनी ने पहले लोगों को पार्ट टाइम काम करते हुए एक्स्ट्रा अर्निंग का लालच दिया था।
इस कंपनी के साथ डीएसपी रैंक के एक पूर्व अधिकारी सहित जिले के कई बड़े चेहरे जुड़े थे। कंपनी के झांसे में आकर अपने करोड़ों रुपये गंवा चुके लोग मंगलवार को लघु सचिवालय पहुंचे और मामले की शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की। सिद्धार्थ नगर निवासी राकेश, सिवाह निवासी मनीष, प्रदीप, संदीप, मॉडल टाउन निवासी जतिन, अजीत, समालखा निवासी प्रिंस, राजेश, कमलजीत, राजेश वर्मा, राजकुमार और सागर ने बताया कि इसराना निवासी एक व्यक्ति ने उन्हें सेक्टर-11 निवासी एक व्यक्ति से मिलवाया था।
उसने अपने मोबाइल पर दिन में किसी भी समय दो से दस मिनट देकर ज्यादा से ज्यादा रुपये कमाने का लालच दिया। इसके तहत केवल मोबाइल पर आने वाले पेज पर ऑनलाइन क्लिक करना था। अपने मुख्य काम के साथ दिन में किसी भी समय अपने मोबाइल पर कुछ समय देर देकर एक्स्ट्रा अर्निंग करने की बात उनसे कही गई। इसके लिए लोगों को कंपनी का सदस्य बनना था। वे लोग उसके झांसे में आ गए और पैसे कमाने के लालच में कंपनी में अपना पैसा फंसा बैठे। कंपनी कुछ दिनों के बाद भाग गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पानीपत से करीब 1500 लोगों ने इसमें अपना पैसा लगाया हुआ है। लोगों का आरोप है कि कंपनी के साथ फिल्मी हस्तियां भी जुड़ी हैं। उन्होंने कंपनी शुरू करवाने में सहयोग दिया था।

ऐसे फंसाया करती थी लोगों को
ऑनलाइन फ्रॉड
- फोटो : फाइल फोटो
कंपनी से जुड़ने के लिए लोगों को चार पैकेज बताए जाते थे। इनमें 5,520 रुपये, 27,600 रुपये, 55,200 रुपये और 1,10,400 रुपये के पैकेज थे। इनमें से कोई भी एक पैकेज लेते हुए कंपनी में पैसे जमा करवाकर एक साल के लिए सदस्यता लेनी थी। इन पैकेज के तहत प्रतिदिन क्रमश: 10, 70, 150 और 332 क्लिक दिए जाने थे।
बड़ा पैकेज लेने पर ज्यादा कमाई होने की बात लोगों से कही जाती थी। एक क्लिक पर चार रुपये अस्सी पैसे मिलने थे। लोगों ने ज्यादा से ज्याद पैसे जमा कराकर पैकेज लिया। काम भी शुरू कर दिया गया। रोजाना उनके मोबाइल पर एक पेज आता था। इसमें पैकेज के हिसाब से उन्हें क्लिक करना होता था।
तीन माह में ही बंद हो गई कंपनी
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कंपनी 28 अक्तूबर 2016 में शुरू हुई थी। कंपनी ने दो फरवरी को नोएडा एल्फा वन में कार्यालय खोला था। तीन दिन बाद कार्यालय बंद कर दिया और वेबसाइट भी बंद कर दी। कुछ दिन इंतजार करने के बाद भी जब क्लिक नहीं मिले तो उन्होंने एक-दूसरे से संपर्क किया। इसके बाद ही उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता लगा।
कुछ लोगों ने एक कंपनी पर उनके साथ करोड़ों रुपये की ठगी करने की शिकायत दी है। लोगों से मामले की जांच करने की बात कही है। जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा
- सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत