फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   commotion at PU Zonal Youth and Heritage Festival

पीयू जोनल यूथ फेस्टिवल: भंगड़े के रिजल्ट पर हंगामा

Mon, 20 Oct 2014 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 20 Oct 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
commotion at PU Zonal Youth and Heritage Festival

पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) जोनल यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल चंडीगढ़ जोन-ए के अंतिम दिन सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। पुरस्कार समारोह में भंगड़े इवेंट के रिजल्ट पर सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कालेज (खालसा कालेज) की टीम ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन


खालसा कॉलेज ही फेस्ट का होस्ट था। जब कालेज की भंगड़ा टीम को उपविजेता घोषित किया तो उसके सदस्यों ने स्टेज के सामने नारेबाजी शुरू कर दी और जजों को अपशब्द भी कहे। प्रथम पुरस्कार के लिए डीएवी कालेज-10 टीम को स्टेज पर आमंत्रित किया गया। लेकिन खालसा कालेज की टीम ने डीएवी कालेज के विद्यार्थियों को स्टेज से पहले ही रोक दिया। मुख्य अतिथि डायरेक्टर हायर एजुकेशन संदीप हंस भी मामले को बिगड़ता देख स्टेज के पीछे से ही चलते बने।
विज्ञापन


देखते ही देखते यूथ फेस्टिवल का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। मामले की सूचना मिलने पर सेक्टर-26 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कई विद्यार्थियों को पीछे हटाया। देर शाम तक कालेज के विद्यार्थी नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
खालसा की भंगड़ा टीम हमेशा विवादों में: यूथ फेस्टिवल में भंगड़े के रिजल्ट पर गुरु गोबिंद सिंह कालेज-26 की टीम हमेशा ही विवादों में रही है। कुछ साल पहले जीसीएम-11 में आयोजित यूथ फेस्टिवल में भंगड़े रिजल्ट पर भी खालसा कालेज की टीम ने कैंपस और हॉस्टल बिल्डिंग में काफी तोड़फोड़ की थी।

प्रोफेसर साहब को कर दिया शर्मसार

commotion at PU Zonal Youth and Heritage Festival

यूथ फेस्टिवल के आयोजक गुरु गोबिंद सिंह कालेज में पुरस्कार वितरण समारोह से पहले कालेज के एक प्रोफेसर साहब कालेज विद्यार्थियों के तारीफों के पुल बांधे जा रहे थे। प्रोफेसर ने कहा कि उनका कालेज शहर का सबसे अनुशासित और शांतिप्रिय कालेज है। करीब दस मिनट तक प्रोफेसर साहब के इस भाषण पर जमकर तालियां बजीं। लेकिन कुछ देर बाद ही कालेज विद्यार्थियों ने प्रोफेसर को शर्मसार कर दिया।

खालसा कालेज टीम पर लग सकता है बैन: सूत्रों के अनुसार पुराने रिकार्ड को देखते हुए खालसा कालेज की भंगड़ा टीम को भविष्य में 1 से 2 साल तक यूथ फेस्टिवल से निष्कासित किया जा सकता है।

प्रो. एमएस मरवाह, प्रिंसिपल गुरु गोबिंद सिंह कालेज सेक्टर-26 ने बताया कि मामला सुलझा लिया जाएगा। हंगामा करने वालों पर कार्रवाई के बारे में बाद में फैसला लिया जाएगा।
 
संदीप हंस, डायरेक्टर हायर एजुकेशन यूटी ने बताया कि यूथ फेस्टिवल में होस्ट कालेज के विद्यार्थियों द्वारा इस तरह का बर्ताव बिलकुल भी सही नहीं था। कालेज की भंगड़ा टीम पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मंगलवार को ही मामले में रिपोर्ट मांगी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed