फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Commonwealth Wrestling Championship selection, haryana news

एक बार फिर छा गईं हरियाणा की छोरियां, कॉमनवेल्थ में 20 में से 16 हरियाणवी

Sat, 02 Dec 2017 05:18 PM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Sat, 02 Dec 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
Commonwealth Wrestling Championship selection, haryana news
कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में हरियाणा का जलवा
हरियाणा की बेटियों ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वो किसी से कम नहीं हैं। साउथ अफ्रीका में दिसंबर में होने वाली कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में देश की 20 महिला पहलवानों का चयन हुआ है। इनमेें 16 पहलवान हरियाणा की हैं और इनमें एक ही परिवार की चार बेटियां फौगाट बहनें भी शामिल हैं। टीम की चार पहलवान यूपी की हैं। टीम में ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक का भी चयन हुआ है।
विज्ञापन


कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन साउथ अफ्रीका में 14 से 17 दिसंबर तक होगा। चैंपियनशिप में हर देश से दो टीमें जाती हैं। महिला कुश्ती के 10 वेट कैटेगिरी में दो-दो महिला पहलवानों का चयन हुआ है।
विज्ञापन


पहली बार विदेश में साथ खेलेंगी फौगाट बहनें
चरखी दादरी के बलाली गांव की गीता फौगाट, रितु फौगाट, संगीता फौगाट तीनों सगी बहनें और उनके परिवार की विनेश फौगाट चैंपियनशिप में पहली बार एक साथ मैट पर उतरेंगी। अभी तक विदेशों में गीता, बबीता और विनेश ही एक साथ प्रतियोगिताओं में मैट पर उतरी हैं। टीम में यूपी की चार पहलवान पूजा तोमर, गार्गी यादव, दिव्या काकरान, मन्नू तोमर भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Commonwealth Wrestling Championship selection, haryana news
कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में हरियाणा का जलवा
भार वर्ग    टीम ए    टीम बी 
50    रितु फौगाट    निर्मला 
53    सीमा    पिंकी 
55    विनेश फौगाट    मनीषा 
57    पूजा ढांडा    संगीता फौगाट 
59    गीता फौगाट    रविता 
62    साक्षी मलिक    पूजा तोमर 
65    रितु मलिक    गार्गी यादव 
68    दिव्या काकरान    मोनिया 
72    किरण    मन्नू तोमर 
76    पूजा    कविता 

कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के लिए भारत की दो टीमें जाएंगी। इसमें से ए टीम को सरकार अपने खर्च पर भेजती है तो बी टीम की पहलवानों को खुद के खर्च पर जाना होगा। जिन 20 पहलवानों टीम में रखा गया है, उनमें से 16 पहलवान अकेले हरियाणा की रहने वाली है तो यूपी की 4 पहलवानों ने जगह बनाई है। इन सभी पहलवानों से उम्मीद है कि वह देश के लिए मेडल जीतकर लाएगी। - कुलदीप मलिक, चीफ कोच, भारतीय महिला कुश्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed