फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Common people have proven to be more effective in getting rid of drug addiction than experts, research reveals

शोध में खुलासा: नशा छुड़वाने में विशेषज्ञ से ज्यादा आम लोगों की बात प्रभावी, अनुभव साझा करने से होता है फायदा

Mon, 27 Nov 2023 02:54 PM IST
निवेदिता वर्मा प्रियंका ठाकुर, संवाद न्यूज, चंडीगढ़
प्रियंका ठाकुर, संवाद न्यूज, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 27 Nov 2023 02:54 PM IST
सार

2.7 करोड़ की आबादी वाले पंजाब में 10 प्रतिशत लोग शराब के आदी हैं जो भावनात्मक, सामाजिक और आर्थिक कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। 10 साल से लेकर 75 वर्ष की आयु के लोग मादक द्रव्यों का सेवन कर रहे हैं। शराब, भांग, गांजा और चरस के सेवन करने में पंजाब का नाम देश के टॉप पांच राज्यों में शामिल है।

विज्ञापन
Common people have proven to be more effective in getting rid of drug addiction than experts, research reveals
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

विशेषज्ञों से ज्यादा आम लोग नशा छुड़वाने में ज्यादा प्रभावी साबित हुए हैं। मादक द्रव्यों का सेवन छुड़वाने पर शोध कर रहीं पुडुचेरी विश्वविद्यालय की प्रो. नलिनी रंगनाथन के शोध में यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से फंडिड प्रो. नलिनी ने अपने रिसर्च प्रोजेक्ट में पॉजिटिव डीविंएट के सिद्धांत को चेक किया। सिद्धांत में नशे के आदी व्यक्ति को उसके समुदाय के ही लोग अपने अनुभव और सफलता की कहानी साझा कर जीवन के स्वस्थ विकल्प को अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्हें नशे के नुकसान बताने के बजाए स्वस्थ और खुशहाल जीवन से रूबरू करवाया जाता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में छाए बादल, लोगों को हुआ ठंड का अहसास, विभाग ने जताई बारिश की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर 2022 से अप्रैल 2023 तक 32 कॉलेज विद्यार्थियों ने पुडुचेरी के चार समुदायों में बतौर पॉजिटिव डीविएंट लीडर काम किया। विद्यार्थियों ने हर शनिवार और रविवार को मादक द्रव्यों पर समुदाय में जागरूकता सत्र, खेल प्रतियोगिता, समूह चर्चा आदि गतिविधियों की और साथ ही नॉलिज, एप्टीट्यूड और पर्सेप्शन सर्वे किया। विद्यार्थियों द्वारा की गतिविधि और सर्वे की रिपोर्ट तैयार की गई जिसके अध्ययन में सिद्धांत के सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। शोध के दूसरे भाग में उन लोगों की केस स्टडी की जाएगी जो अपने समुदाय में नशा छुड़वाने के लिए लोगों में जागरूकता लाने पर काम कर रहे हैं।


प्रो. नलिनी ने बताया पंजाब और पुडुचेरी में मादक द्रव्यों खास कर शराब का सेवन करने वाले लोगों की संख्या बहुत अधिक है। पुडुचेरी की तरह पंजाब में भी इस मेथड को अपनाया जा सकता है। पॉजिटिव डीविएंस अपरोच को यूएन वुमन ने भी विभिन्न मुद्दों के समाधान में अपनाया है।

पंजाब की 10 प्रतिशत आबादी शराब की आदी
2.7 करोड़ की आबादी वाले पंजाब में 10 प्रतिशत लोग शराब के आदी हैं जो भावनात्मक, सामाजिक और आर्थिक कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। 10 साल से लेकर 75 वर्ष की आयु के लोग मादक द्रव्यों का सेवन कर रहे हैं।शराब, भांग, गांजा और चरस के सेवन करने में पंजाब का नाम देश के टॉप पांच राज्यों में शामिल है। 5.7 लाख लोगों को भांग, चरस और गांजा सेवन की लत खोखला कर रही है। वहीं 7.2 लाख लोग अफीम, हेरोइन और फार्मास्यूटिकल नशे के आदी हैं। डाटा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मैग्निट्यूड ऑफ सबस्टान्स अब्यूज इन इंडिया 2019 की रिपोर्ट से हैं, जिसमें हर राज्य में मादक द्रव्यों के सेवन और पैटर्न की विस्तृत जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed