फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   common helplinenumber, administration statrt new helplinenumber for all department in chandigarh

अब काटने नहीं पड़ेंगे बाबुओं के दफ्तर के चक्कर, कॉमन नंबर जारी होगा

Thu, 17 Mar 2016 09:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Thu, 17 Mar 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
common helplinenumber, administration statrt new helplinenumber for all department in chandigarh
फोन - फोटो : demo pic
जल्द ही प्रशासन सभी विभागों के लिए एक विशेष हेल्पलाइन शुरू करने जा रहा है। इसके शुरू हो जाने पर लोगों को डीसी ऑफिस संबंधी किसी भी समस्या के लिए बाबुओं और दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। अब घर बैठे ही फोन कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। साथ ही किसी भी विभाग के संबंध में कोई भी जानकारी ली जा सकेगी। प्रशासन इसके लिए एक विशेष हेल्पलाइन शुरू करने जा रहा है। सेक्टर-19 स्थित महिला हेल्पलाइन केंद्र से ही इसे ऑपरेट किया जाएगा।
विज्ञापन


हेल्पलाइन शुरू करने का काम इन दिनों जोरों पर काम चल रहा है। तकनीकी चीजों को दुरुस्त किया जा रहा है। डीसी अजीत बालाजी जोशी के आदेशों पर यह नई पहल हो रही है। इसका उद्देश्य लोगों की दिक्कतों को कम करना बताया जा रहा है। खासकर एस्टेट ऑफिस में लोगों की ज्यादा आवाजाही रहती है। सबसे ज्यादा परेशानी भी यहीं रहती है।
विज्ञापन


यह सेवा शुरू होने से लोगों को अपनी फाइल संबंधी जानकारी घर बैठे मिल जाएगी। डीसी ऑफिस से संबंधित सभी विभागों को इससे जोड़ा जाएगा। इन विभागों संबंधी शिकायत और जानकारी हेल्पलाइन से प्राप्त की जा सकेगी। जरूरी होने पर संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी जाएगी। अभी इस तरह की कोई हेल्पलाइन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को छोटी जानकारी के लिए विभाग और शाखाओं के चक्कर लगाने पड़ते हैं। बाबू जरा से काम के लिए कई चक्कर लगवाते हैं। इन सब झमेलों को दूर करने के लिए यह हेल्पलाइन शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed