फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Committee formed to investigate Eden Hospital case

ऑक्सीजन खपत : ईडन अस्पताल के खिलाफ जांच के लिए बनाई कमेटी

Mon, 10 May 2021 02:40 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
Committee formed to investigate Eden Hospital case
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित ईडन अस्पताल के खिलाफ जरूरत से ज्यादा ऑक्सीजन के इस्तेमाल की जांच के लिए प्रशासन ने रविवार को एक कमेटी का गठन कर दिया। यह कमेटी 15 दिन में अपनी रिपोर्ट प्रशासन को देगी।
विज्ञापन

कमेटी का गठन पीसीएस अधिकारी जगजीत सिंह की अध्यक्षता में किया गया है, जिसमें जीएमएसएच-16 के डॉ. मनजीत सिंह और जीएमसीएच-32 के डॉ. मनप्रीत सिंह सहायता करेंगे। शहर में ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी यशपाल गर्ग ने कहा है कि कमेटी एक अप्रैल से अब तक ऑक्सीजन की खपत की जांच करेगी। इसके अलावा अधिकारियों की यह कमेटी आने वाले दिनों में सभी निजी अस्पतालों में जाएगी और वहां ऑक्सीजन के इस्तेमाल की व्यवस्थाओं का जायजा लेगी। कमेटी अस्पतालों को ऑक्सीजन के बेहतर इस्तेमाल के लिए जागरूक भी करेगी। अधिकारियों की एक टीम शहर के सरकारी अस्पतालों में भी जाएगी। यूटी प्रशासन के अनुसार ईडन अस्पताल 50 कोविड बेड के लिए रोजाना 350 से 400 ऑक्सीजन सिलिंडरों की रिफिलिंग करा रहा था, जबकि 40 कोविड बेड वाला दूसरा निजी अस्पताल 90 सिलिंडरों में काम चला रहा था। ऑक्सीजन सिलिंडरों के इस्तेमाल में भारी अंतर की वजह से प्रशासन को गड़बड़ी का शक था। इस वजह से प्रशासन इस पूरे मामले की जांच करेगा। सूत्रों के अनुसार यूटी प्रशासन को कुछ अन्य निजी अस्पतालों पर भी शक है, जो ऑक्सीजन की खपत में गड़बड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed