फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Commercial vehicles will run in separate lanes on major roads of Chandigarh

नया नियम: चंडीगढ़ की प्रमुख सड़कों पर अलग लेन में दौड़ेंगे व्यावसायिक वाहन, पीली लाइन से किया जाएगा चिन्हित

Sun, 21 Aug 2022 02:03 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 21 Aug 2022 02:03 AM IST
सार

अलग लेन बनाने के कई फायदे हैं। इससे भारी वाहन सड़क के लेफ्ट में चलते हैं, जिसकी वजह से बाकी सड़क पर निजी वाहन सुरक्षित तरीके चल सकते हैं। इससे हादसों में भी कमी आती है।

विज्ञापन
Commercial vehicles will run in separate lanes on major roads of Chandigarh
Chandigarh Traffic

विस्तार

चंडीगढ़ की कई मुख्य सड़कों पर व्यावसायिक वाहनों के लिए अलग लेन बनाने की तैयारी चल रही है। सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम चौक से पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ जाने वाली सड़क पर जिस तरह से अलग लेन यानी पीली लाइन बनाई गई है। ये अन्य कई सड़कों पर भी बनाई जाएगी।

विज्ञापन


27 जुलाई को हुई सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया था। बैठक में प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने निर्देश दिए थे वो इस पर तेजी से काम करें। प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। जिन सड़कों पर व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही ज्यादा रहती है, उनकी पहचान की जा रही है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार प्रशासन ने दक्षिणी सेक्टरों की कई सड़कों की पहचान की है। इन पर अलग लेन होगी, जिस पर बस, ट्रक, ऑटो-टैक्सी और अन्य व्यावसायिक वाहन चलेंगे। अधिकारियों के अनुसार अलग लेन बनाने के कई फायदे हैं। इससे भारी वाहन सड़क के लेफ्ट में चलते हैं, जिसकी वजह से बाकी सड़क पर निजी वाहन सुरक्षित तरीके चल सकते हैं। इससे हादसों में भी कमी आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नो स्टॉपिंग जोन के लिए कई सड़कों की हुई पहचान

यूटी प्रशासन शहर के प्रमुख सड़कों को नो स्टॉपिंग जोन बनाने जा रहा है। इसके लिए भी बैठक में मंजूरी मिल गई थी। इन सड़कों की पहचान भी कर ली गई है। इनमें मध्य मार्ग पर ढिल्लों बैरियर से पीजीआई व सारंगपुर बैरियर, दक्षिण मार्ग पर जीरकपुर बैरियर से धनास मिल्क कॉलोनी लाइट प्वाइंट, उद्योग पथ पर आईटीआई लाइट प्वाइंट सेक्टर-14/15/24/25 राउंड अबाउट, जन मार्ग पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट चौक से लेकर सेक्टर 42/43-52/53 राउंड अबाउट, हिमालय मार्ग पर सेक्टर-4/5/8/9 चौक से लेकर सेक्टर-51/52 लाइट प्वाइंट, पूर्व मार्ग पर बापूधाम लाइट प्वाइंट से लेकर फैदां बैरियर लाइट प्वाइंट, सरोवर पथ पर सेक्टर-5/6 की डिवाइडिंग रोड से कॉलोनी नंबर-5 लाइट प्वाइंट तक की सड़क को नो स्टॉपिंग और नो पार्किंग जोन घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed