फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Commenting on the tragedy in Sherewal village, Ashwani Sharma said, "Claims of eradicating drug abuse are hollow."

Chandigarh News: शेरेवाल गांव की त्रासदी पर अश्वनी शर्मा बोले- नशा खत्म करने के दावे खोखले

Sun, 18 Jan 2026 08:10 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Commenting on the tragedy in Sherewal village, Ashwani Sharma said, "Claims of eradicating drug abuse are hollow."
जगरांव। सिधवां बेट के गांव शेरेवाल में एक ही परिवार के छह बेटों की नशे के कारण मौत के मामले ने प्रदेश को झकझोर दिया है। इस घटना को लेकर पंजाब भाजपा के कार्यकारिणी प्रधान एवं विधायक अश्वनी शर्मा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर सीधा हमला बोला और नशा विरोधी अभियानों को खोखला करार दिया। शर्मा रविवार को गांव शेरेवाल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि सरकार की नाकामी की कहानी है। हाल ही में 25 वर्षीय जसवीर सिंह की ओवरडोज से मौत के बाद यह सामने आया कि वर्ष 2012 से 2026 के बीच एक ही परिवार के छह बेटे नशे की भेंट चढ़ चुके हैं। इससे पहले पिता मुख्तयार सिंह की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

अश्वनी शर्मा ने कहा कि यदि सरकार का युद्ध नशे के विरुद्ध जमीन पर प्रभावी होता, तो एक घर से छह जनाजे न उठते। उन्होंने सवाल उठाया कि जब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दावे किए जा रहे हैं, तो गांव-गांव नशा कैसे पहुंच रहा है। उन्होंने ऐलान किया कि शेरेवाल गांव की इस त्रासदी को विधानसभा में उठाया जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए भाजपा हर मंच पर सरकार को जवाबदेह बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed