फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   comedy night organise in world tourism day celebreation

हास्य कवि सम्मेलन में छूटे हंसी के फव्वारे

Thu, 02 Oct 2014 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Oct 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
comedy night organise in world tourism day celebreation

किसी ने पत्नियों को निशाना बनाया तो किसी ने राजनीतिज्ञों को। किसी के निशाने पर फिल्म की अभिनेत्रियां थीं तो किसी ने फिल्मी गीतों पर ही कटाक्ष कर दिया।

विज्ञापन


मौका था मंगलवार को सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में आयोजित हास्य कवि सम्मेलन का। मंच पर कवि एक के बाद एक आते गए और दर्शक लोटपोट होते गए।

यूटी के पर्यटन विभाग की ओर से मनाए जा रहे विश्व पर्यटन सप्ताह-2014 के अंतिम दिन आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में पहुंचे कवियों की कविताओं और बातों पर दर्शक लगातार ठहाके लगाते रहे। इस मौके पर यूटी के पर्यटन निदेशक कशिश मित्तल और वन एवं पर्यावरण निदेशक संतोष कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन


शंभु ने गाड़े हंसी के तंबू
लॉफ्टर चैलेंज जैसे रिएलिटी शो में परफार्म कर चुके शंभु सिखर ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर बाबा रामदेव पर कविताओं के माध्यम से कटाक्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंभु ने कहा कि काफी अध्ययन के बाद वह इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि महिलाएं हर विभाग में काम कर सकती हैं, लेकिन दमकल विभाग में नहीं। महिलाओं का काम आग लगाना है, बुझाना नहीं।

हुक्का बिजनौरी ने फिल्मी गीतों के अर्थ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गीत ऐसे लिखे जा रहे हैं जिनका कोई अर्थ ही नहीं होता है।

हुक्का ने जब ऐसे कई गीतों का उदाहरण दिया तो दर्शक हंसते हंसते लोटपोट हो गए। इस कवि सम्मेलन में अरुण जेमिनी, डॉ.मोहिंदर शर्मा, जगजीत सूफी और यूसुफ भारद्वाज ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

उधर, विश्व पर्यटन सप्ताह के अंतिम दिन सुबह सेक्टर-42 स्थित गार्डन ऑफ पॉम में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल के छात्र रोहित को पहला और जीएमएसएसएस-15 के हरि ओम को दूसरा पुरस्कार मिला।


तीसरा पुरस्कार जीएमएसएसएस-37 के अनमोल शर्मा को मिला। संदीप, तान्या, जगदीप कुमार, संगीता और सभा को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। विश्व पर्यटन सप्ताह के मौके पर ही सेक्टर-17 प्लाजा में नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया। इस नाटक में युवाओं को फेसबुक की बढ़ती लत से बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed