फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   comedian jaspal bhatti birthday special, unread things

कॉमेडियन जसपाल भट्टी से जुड़ी कुछ अनकही बातें

Wed, 02 Mar 2016 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Mar 2016 01:32 PM IST
विज्ञापन
comedian jaspal bhatti birthday special, unread things

इंजीनियर कहें या कार्टूनिस्ट, अभिनेता कहें या डायरेक्टर-प्रोड्यूसर, व्यंग्यकार कहें या कॉमेडियन, जसपाल भट्टी ऐसी शख्सियत रहे, जिन्हें लोग कभी भुला नहीं पाएंगे। 80 और 90 के दशक में भट्टी के दूरदर्शन के सुपरहिट शो उल्टा पुल्टा और फ्लॉप शो को भला कौन भूल सकता है।

विज्ञापन


2012 में एक सड़क हादसे में कॉमेडी किंग जसपाल भट्टी नहीं रहे, लेकिन कॉमेडी किंग की यादों को फिर से ताजा करने के लिए उनके जन्मदिन पर चंडीगढ़ में ह्यूमर फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। 3 और 4 मार्च को जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी और बेटा जसराज ह्यूमर फेस्टिवल का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से आयोजित फेस्टिवल में देश के कई जाने-माने कॉमेडियन शिरकत करेंगे। वीरवार से टैगोर में शुरू होने जा रहे इस फेस्टिवल के संबंध में अमर उजाला ने स्व. जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी से बातचीत की। सविता ने कहा कि कॉमेडी सिर्फ भट्टी तक सीमित नहीं है। कॉमेडी में ताजगी होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को ध्यान में रखते हुए ह्यूमर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जसपाल भट्टी का 3 मार्च को 61वां जन्मदिन मनाया जाएगा। 1955 में अमृतसर में जन्मे भट्टी ने कई हिंदी फिल्मों में भी बेहतरीन अभिनय किया है।

बजट पर कमेंट करने में एक्सपर्ट थे जसपाल भट्टी

comedian jaspal bhatti birthday special, unread things

जसपाल भट्टी सरकार द्वारा आम लोगों के खिलाफ किए जाने वाले किसी भी फैसले के खिलाफ जबरदस्त व्यंग्य करते थे। सविता भट्टी कहती हैं कि जसपाल भट्टी का खालीपन हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि उन जैसी क्रिएटिविटी कर पाना सबके बस की बात नहीं है।

भट्टी को सुनकर हर कोई लोटपोट
जसपाल भट्टी में कॉमेडी अभिनय जन्मजात था। इंजीनियरिंग की डिग्री के बावजूद उन्होंने कॉमेडी में एक खास मुकाम हासिल किया। भट्टी के योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 2013 में पद्मभूषण (मरणोपरांत) ने नवाजा था।

जसपाल भट्टी की कुछ खास फिल्मों में 2005 में आई जीजा जी,  1999 में माहौल ठीक है और 2012 में पावर कट शामिल हैं। वहीं उल्टा पुल्टा, फ्लाप शो और फुल टेंशन जैसे नाटकों को लोगों ने खूब पसंद किया।

विजय देव भी मुरीद
सविता ने बताया कि 2013 में उन्होंने और बेटे जसराज ने जसपाल भट्टी फिल्म फेस्टिवल आयोजित करने की प्लानिंग की थी, लेकिन इतने बड़े आयोजन के लिए सरकार या प्रशासन का सहयोग जरूरी था, लेकिन कोई इस काम में हमारे साथ आगे नहीं आया।

सविता ने बताया कि एक बार उन्होंने एडवाइजर विजय कुमार देव से कॉमेडी फेस्ट आयोजित करने की बात कही। सविता भट्टी ने कहा कि एडवाइजर ने बहुत ही कम समय में पूरे फेस्ट को आयोजित करने में उनकी काफी मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed