फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Collision of Judge Car on toll plaza

टोल प्लाजा पर बूम बैरियर से टकराई जज की कार, एक कर्मी सस्पेंड

Tue, 25 Apr 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 25 Apr 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
Collision of Judge Car on toll plaza
हादसे का शिकार जज की कार - फोटो : demo pic
चंडीगढ़-कालका रूट पर सोमवार को शिमला के एक जज की कार सूरजपुर टोल प्लाजा पर बूम बैरियर से जा टकराई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे। बताया जा रहा है कि गाड़ी के टकराने के बाद जज ने टोल कर्मियों को जमकर लताड़ लगाई। आखिरकार मामला तब शांत हुआ जब टोल कर्मी को मौके पर प्रबंधन ने सस्पेंड कर दिया। इस दौरान प्रबंधक की खूब फजीहत हुई।
विज्ञापन


मंत्रियों और वीवीआईपी की गाड़ियों से लालबत्ती हटाए जाने की पहल के बाद टोल से भी वीआईपी लेन से दूसरी लेन में वाहनों को डायवर्ट करने की शुरुआत हो गई है। सोमवार को वीआईपी लेन से गाड़ियों को दूसरी लेन पर भेजने के दौरान ही यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे चंडीगढ़ से एक जज कार में शिमला जा रहे थे। इसी दौरान टोल कर्मी ने उनकी कार को दूसरी लेन में जाने का इशारा किया। इससे आगे की गाड़ियों के निकलते ही दूसरी लेन का बूम बैरियर गाड़ी पर गिर गया। इसके तुरंत बाद कार से जज बाहर आए और उन्होंने कर्मियों की इस हरकत के लिए खूब लताड़ा। मौके पर पहुंचे प्रबंधकों और पुलिस कर्मियों के बीच बचाव के बाद मामले को शांत किया गया। साथ ही एक कर्मी को भी सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed