फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   College, University staff are now also benefitted from the seventh pay scale in haryana

हरियाणा सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, कॉलेज, विश्वविद्यालय स्टाफ को भी अब सातवें वेतनमान का लाभ

Sat, 04 Aug 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Aug 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
College, University staff are now also benefitted from the seventh pay scale in haryana
हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु
हरियाणा सरकार ने सरकारी व एडेड कॉलेजों के स्टाफ को बड़ा तोहफा दिया है। इन्हें भी सरकार अब सातवें वेतनमान के दायरे में ले आई है।  इसी के तहत हरियाणा सरकार ने सूबे के विश्वविद्यालयों और सरकारी व एडेड कॉलेजों के शिक्षकों, कुलसचिवों, पुस्तकालयाध्यक्षों, कुलपतियों और खेल निदेशकों के लिए सातवें वेतन आयोग को भी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


इन कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ 1 जनवरी 2016 से मिलेगा। प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न कालेजों और विश्वविद्यालयों में 5809 पदों पर कार्यरत शिक्षकों और गैर शिक्षकों को इसका लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन


वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया की सातवां वेतनमान लागू हो जाने के बाद विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के असिस्टेंट प्रोफेसर को 57 हज़ार 700 रुपये से लेकर 79 हजार 800, एसोसिएट प्रोफेसर को 1 लाख 31 हजार 400 रुपये और प्रोफेसर को 1 लाख 44 हजार 200 रुपये से लेकर 1 लाख 82 हजार 200 रुपये वेतनमान मिलेगा। असिस्टेंट लाइब्रेरियन को 57 हजार 700 रुपये से लेकर 68 हजार 900 रुपये, डिप्टी को 79 हजार 800 रुपये  से लेकर 1 लाख 31 हजार 400 रुपये और लाइब्रेरियन को 1 लाख 44 हजार 200 रुपये वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिजिकल एजुकेशन और स्पोर्ट्स विभागों के असिस्टेंट डायरेक्टर को 57 हजार 700 रुपये से लेकर 68 हजार 900 रुपये, डिप्टी डायरेक्टर को 79 हजार 800 रुपये से लेकर 1 लाख 31 हजार 400 रुपये और डायरेक्टर को 1 लाख 44 हजार 200 रुपये वेतनमान मिलेगा।  वित्त मंत्री ने बताया की अब विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के रजिस्ट्रार और एग्जाम कंट्रोलर को 1 लाख 44 हजार 200 रुपये, डिप्टी रजिस्ट्रार और डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर को 79 हजार 800 रुपये और असिस्टेंट रजिस्ट्रार और असिस्टेंट एग्जाम कंट्रोलर को 56 हजार 100 रुपये वेतनमान मिलेगा।


प्रो-वीसी और वीसी को भी मिलेगा लाभ
इसके अंतर्गत अब प्रो वाइस चांसलर और वाइस चांसलर को भी सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान मिलेगा। उन्होंने बताया की अब स्नातकोत्तर कालेजों के प्राचार्यों का वेतन 1 लाख 44 हज़ार 200 रुपये होगा। हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में 1990, सरकारी एडेड कालेजों में 2956, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में 332, महर्षि दयानंद विश्विद्यालय, रोहतक में 287, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा  में 64, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी में 12, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में 18, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां, सोनीपत में 116 और इंदिरा गाँधी विश्वविद्यालय, रेवाड़ी में 34 पदों पर कार्यरत शिक्षकों और गैर शिक्षकों को वेतन बढ़ौतरी का लाभ मिलेगा. इसकी वजह से सरकार पर सालाना 230.6 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed