{"_id":"693b89dd9be2c48c7a0aba0f","slug":"cold-will-intensify-in-chandigarh-four-day-yellow-alert-issued-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में और बढ़ेगी ठंड, चार दिन का यलो अलर्ट जारी; तापमान में आएगी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में और बढ़ेगी ठंड, चार दिन का यलो अलर्ट जारी; तापमान में आएगी गिरावट
Fri, 12 Dec 2025 08:50 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 12 Dec 2025 08:50 AM IST
सार
विभाग ने लोगों को सुबह और शाम के समय ठंड से बचाव रखने की सलाह दी है। फिलहाल मौसम पूरी तरह ड्राई रहेगा और रात व सुबह के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में धूप का आनंद उठाते लोग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में चार दिनों तक ठंड का असर और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने 12 से 15 दिसंबर तक यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को सुबह और शाम के समय ठंड से बचाव रखने की सलाह दी है। अनुमान है कि इस अवधि में मौसम पूरी तरह ड्राई रहेगा और रात व सुबह के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
वीरवार को शहर में सुबह खुशनुमा ठंड रही जबकि दोपहर में तेज धूप ने लोगों को राहत दी। धूप निकलने से दिन के समय लोगों की गतिविधियां सामान्य रहीं और कई लोग पार्कों में धूप का आनंद लेते नजर आए। शहर का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के करीब था। वहीं न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा।