फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cold wave havoc... mercury dropped by 10 degrees, people tremble

शीतलहर का कहर... 10 डिग्री तक गिरा पारा, कांपे लोग

Wed, 19 Jan 2022 02:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Cold wave havoc... mercury dropped by 10 degrees, people tremble
चंडीगढ़। पिछले एक हफ्ते से शहरवासियों ने सूरज के दर्शन नहीं किए हैं। वहीं, शीतलहर की वजह से लोग की कंपकंपी छूट रही है। हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है कि धूप कब निकलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ेगा और सूर्यदेव के दर्शन नहीं होंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को भी लोग सर्दी से ठिठुरते हुए नजर आए। ठंडी हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से बारिश के आसार हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बर्फली हवा चलने से ठिठुरन बढ़ रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 10 डिग्री गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप नहीं निकलने और ठंड ज्यादा बढ़ने से कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। लोग इससे बचने के लिए हीटर और आग सेंक रहे हैं। उधर, विशेषज्ञ सर्द मौसम में खानपान का खास ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों के खाने पर खास ध्यान को कहा गया है। चिकित्सक गर्म पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed