{"_id":"6963a5e5cc0335d1c40b22a8","slug":"cold-wave-grips-punjab-temperatures-in-9-cities-including-amritsar-drop-below-5-degrees-celsius-chandigarh-news-c-284-1-ptl1001-10695-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंजाब में शीतलहर का कहर, अमृतसर समेत 9 शहरों का पारा 5 डिग्री से नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंजाब में शीतलहर का कहर, अमृतसर समेत 9 शहरों का पारा 5 डिग्री से नीचे
विज्ञापन
-1.6 डिग्री के तापमान के साथ बठिंडा सबसे ठंडा
-अमृतसर में रहा कोल्ड डे, छह दिनों के लिए यलो अलर्ट
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में शीतलहर का कहर बढ़ गया है। रविवार को अमृतसर समेत पंजाब के 9 शहरों का न्यूनतम पारा 5 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। इनमें 1.6 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे ठंडा रहा। पंजाब का अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया।
अमृतसर में कोल्ड डे की स्थिति रही, क्योंकि यहां का अधिकतम 8.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.8 डिग्री नीचे रहा। अमृतसर में बेहद घने कोहरे के कारण दृश्यता भी शून्य दर्ज की गई। इसी बीच मौसम विभाग ने पंजाब में आने वाले छह दिनों के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत कईं जगहों पर बेहद घना कोहरा पड़ेगा और साथ में शीतलहर भी चलेगी। फिलहाल पंजाब में मौसम आने वाले दिनों में शुष्क ही बना रहेगा।
प्रमुख शहरों का न्यूनतम व अधिकतम तापमान
रविवार को अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का न्यूनतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 3.2 डिग्री (सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे), लुधियाना का न्यूनतम पारा 4.6 डिग्री ( सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे), पटियाला का 3.8 डिग्री (सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे), बठिंडा का 1.6 डिग्री (सामान्य से 3.4 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 2.9 डिग्री, गुरदासपुर का 3.8 डिग्री, एसबीएस नगर का 4.8 डिग्री, रूपनगर का 4.2 डिग्री, पठानकोट का 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम पारा 8.8 डिग्री, लुधियाना का सबसे अधिक 16.4 डिग्री, पटियाला का 16.0 डिग्री, गुरदासपुर का 12.5 डिग्री, एसबीएस नगर का 14.6 डिग्री, फरीदकोट का 16.2 डिग्री, होशियारपुर का 14.8 डिग्री दर्ज किया गया।