फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cold increased in morning, minimum temperature reached 10 degree Celsius in Chandigarh

चंडीगढ़ में बढ़ी ठंडक: न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचा... प्रदूषण के स्तर में भी आ रहा सुधार

Thu, 21 Nov 2024 02:32 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 21 Nov 2024 02:32 AM IST
सार

चंडीगढ़ में ठंडी हवाओं के साथ मौसम का मिजाज सर्द होता जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री तक जा सकता है। इसके अलावा सुबह और देर रात को कोहरा भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
Cold increased in morning, minimum temperature reached 10 degree Celsius in Chandigarh
चंडीगढ़ में बढ़ी ठंडक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में सुबह के समय अब सर्दी सताने लगी है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह और रात के समय सर्द हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन


शहर में प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है लेकिन कई इलाकों में अभी भी एक्यूआई 200 के पार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को शहर में सुबह के समय कोहरा रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि, दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप भी निकलेगी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। अगले एक हफ्ते के अंदर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे भी जा सकता है।

धीरे-धीरे फिर बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर

जहां एक ओर सर्दी का असर बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रदूषण का स्तर भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स शहर के अधिकतर इलाकों में 200 के करीब दर्ज किया गया, जो सांस लेने के लिए खराब की श्रेणी में आता है। रात 9 बजे सेक्टर-53 के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन पर एक्यूआई का स्तर 245, सेक्टर 22 में 218 और सेक्टर 25 में 158 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के मुताबिक, ठंड और कम होती हवाओं की गति के कारण प्रदूषण के स्तर में और वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed