फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fatehabad Weather News: Cold increased in Fatehabad due to change in weather

फतेहाबाद में बढ़ी ठिठुरन: सुबह छाने लगा कोहरा, दिन और रात के तापमान में गिरावट, बरसात की संभावना

Sun, 26 Nov 2023 11:40 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Nov 2023 11:40 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 27 व 28 नवंबर को आंशिक बादलवाही रहेगी और बूंदाबांदी के आसार हैं। एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना पश्चिमी विक्षोभ अब हरियाणा की ओर रुख किए हुए है।

विज्ञापन
Fatehabad Weather News: Cold increased in Fatehabad due to change in weather
फतेहाबाद में छाई धुंध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में ठंड ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जिले में दिन व रात के तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। फतेहाबाद में रविवार को दिन के तापमान में चार डिग्री और रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। वहीं दोपहर बाद ही सूर्यदेव के दर्शन हुए।

विज्ञापन


हवाओं का रुख बार-बार बदलने से तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। साथ ही वातावरण में नमी बढ़ने से मध्यम स्तर के आंशिक बादल भी छाने लगे हैं। इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। साथ ही धुंध से दृश्यता भी प्रभावित हो रही है। फतेहाबाद में रविवार को दिन का तापमान चार डिग्री गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं रात का तापमान भी दो डिग्री गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन के तापमान में कमी आने के कारण अब ठिठुरन भी बढ़ गई है। 
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 27 व 28 नवंबर को आंशिक बादलवाही रहेगी और बूंदाबांदी के आसार हैं। एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना पश्चिमी विक्षोभ अब हरियाणा की ओर रुख किए हुए है। इस वजह से दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह मौसम गेहूं की बिजाई के लिए अनुकूल बना हुआ है। जो तापमान गेहूं की बिजाई या बिजी गई फसल के लिए चाहिए, वह बना हुआ है। कोहरा छाने से गेहूं की फसल को फायदा होगा। वहीं सरसों के लिए भी मौसम लाभदायक है। डॉ. राजेश सिहाग, कृषि उप निदेशक, फतेहाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed