{"_id":"6562e0319fbbb36eb105a207","slug":"cold-increased-in-fatehabad-due-to-change-in-weather-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में बढ़ी ठिठुरन: सुबह छाने लगा कोहरा, दिन और रात के तापमान में गिरावट, बरसात की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में बढ़ी ठिठुरन: सुबह छाने लगा कोहरा, दिन और रात के तापमान में गिरावट, बरसात की संभावना
Sun, 26 Nov 2023 11:40 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:40 AM IST
सार
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 27 व 28 नवंबर को आंशिक बादलवाही रहेगी और बूंदाबांदी के आसार हैं। एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना पश्चिमी विक्षोभ अब हरियाणा की ओर रुख किए हुए है।
विज्ञापन
फतेहाबाद में छाई धुंध।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद जिले में ठंड ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जिले में दिन व रात के तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। फतेहाबाद में रविवार को दिन के तापमान में चार डिग्री और रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। वहीं दोपहर बाद ही सूर्यदेव के दर्शन हुए।
विज्ञापन
हवाओं का रुख बार-बार बदलने से तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। साथ ही वातावरण में नमी बढ़ने से मध्यम स्तर के आंशिक बादल भी छाने लगे हैं। इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। साथ ही धुंध से दृश्यता भी प्रभावित हो रही है। फतेहाबाद में रविवार को दिन का तापमान चार डिग्री गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं रात का तापमान भी दो डिग्री गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन के तापमान में कमी आने के कारण अब ठिठुरन भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 27 व 28 नवंबर को आंशिक बादलवाही रहेगी और बूंदाबांदी के आसार हैं। एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना पश्चिमी विक्षोभ अब हरियाणा की ओर रुख किए हुए है। इस वजह से दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
यह मौसम गेहूं की बिजाई के लिए अनुकूल बना हुआ है। जो तापमान गेहूं की बिजाई या बिजी गई फसल के लिए चाहिए, वह बना हुआ है। कोहरा छाने से गेहूं की फसल को फायदा होगा। वहीं सरसों के लिए भी मौसम लाभदायक है। डॉ. राजेश सिहाग, कृषि उप निदेशक, फतेहाबाद।