फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cold has increased the problem, children are in the grip of viral infection, elderly are troubled with breathing and knee pain

Chandigarh News: ठंड ने बढ़ा दी दिक्कत, बच्चे वायरल की चपेट में, बुजुर्ग सांस और घुटने में दर्द से परेशान

Thu, 26 Dec 2024 01:19 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:19 PM IST
विज्ञापन
Cold has increased the problem, children are in the grip of viral infection, elderly are troubled with breathing and knee pain
चंडीगढ़। कड़ाके की ठंड में लापरवाही करने वालों से अस्पतालों में भीड़ बढ़ती जा रही है। ठंड से बीमार होकर अस्पताल पहुंचने वालों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में डॉक्टर उनका इलाज करने के साथ ही उनके घर वालों को उनकी उनके देखभाल की सलाह दे रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड में बच्चों को गर्म रखने के साथ ही उनके खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वही, बुजुर्गों को लेकर सलाह दी जा रही है कि उन्हें सुबह और शाम को घर से बाहर न निकलने दें। घर के अंदर ही हल्का व्यायाम करें और खाने-पीने में विटामिन सी युक्त आहार ज्यादा दें जिससे उनकी रोक प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो।
विज्ञापन

भारतीय बाल अकादमी के सदस्य डॉ. नीरज का कहना है कि मौजूदा समय में बच्चों में ठंड के कारण सर्दी-जुकाम, सीने में जकड़न और निमोनिया की शिकायत तेजी से बढ़ रही है। वही वायरल की चपेट में भी ज्यादातर बच्चे आ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है की विशेष एहतियात बरतें। नेशनल आयुष मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कपिला का कहना है कि सर्दियों में खाने-पीने का बहुत ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस मौसम में हेल्दी और विटामिन सी से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। इससे बुजुर्ग लोगों की इम्युनिटी मजबूत बनी रहेगी और मौसम का असर उनके स्वास्थ्य पर कम होगा। बुजुर्गों को तुलसी, गिलोय, काली मिर्च, कच्ची हल्दी, अश्वगंधा और शहद को भी आहार में शामिल करना चाहिए। ये सभी चीजें स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होती हैं। साथ ही हर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिलाएं, ताकि वे हाइड्रेटेड रहें और ड्राइनेस की समस्या न हो। पानी हल्का गर्म यानी गुनगुना होना चाहिए।
विज्ञापन

बच्चे को न लगे ठंड... ये उपाय करें
- बच्चों को पैरों को ढंकने वाले स्लिप सूट पहनाकर सुलाएं।
- कमरे की खिड़कियां बंद रखें, लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि बच्चे के कमरे में वेंटिलेशन मौजूद हो।
- सोते वक्त यह ध्यान रखें कि बच्चों के सिर को न ढकें। इससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
- थोड़ी-थोड़ी देर में चेक करते रहें कि कहीं बच्चे को पसीना तो नहीं आ रहा। अगर पसीना आ रहा हो तो एक्स्ट्रा लेयर चादर कंबल हटा दें।
- बच्चों को हल्के गर्म कपड़े पहनाएं जो अंदर से भी बहुत नरम हों ताकि उन्हें किसी भी तरह की तकलीफ न हो।
- बाहर ले जाते समय बच्चों को गर्म टोपी पहनाएं, हाथ और पैरों को मिटन और मोजे से ढक कर रखें।
- बच्चे गीले न हों, क्योंकि ऐसा होने से उन्हें ठंड ज्यादा लग सकती है।
- हमेशा सबसे अंदर बच्चों को कॉटन के कपड़े पहनाएं, उनके ऊपर ऊनी कपड़े पहनाएं।
- नवजात को कंगारू केयर देते रहें।

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed