{"_id":"5dfa2b9b8ebc3e881a4753da","slug":"cold-breaks-45-years-record-in-punjab-s-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड ने तोड़ा 45 साल का रिकॉर्ड, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी शीतलहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड ने तोड़ा 45 साल का रिकॉर्ड, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी शीतलहर
Thu, 19 Dec 2019 01:26 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी एरिया में शीत लहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते है कि मंगलवार को तापमान ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को लुधियाना शहर का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
इससे पहले साल 1974 में इतना कम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में शीत लहर का प्रकोप इसी तरह से जारी रहेगा। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इसी तरह गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
पीएयू मौसम विभाग से डॉक्टर प्रभजीत कौर ने बताया कि साल 2019 में 16 दिसंबर को अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री तो 17 दिसंबर को 14.2 डिग्री दर्ज किया गया था। साल 1973 में 16 दिसंबर को अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री और 17 दिसंबर को 13.5 डिग्री रहा था।
विज्ञापन
इसी तरह साल 1974 में 16 दिसंबर को 18.0 डिग्री और 17 दिसंबर को 14.5 डिग्री रहा था। जबकि साल 2014 में 16 दिसंबर को 17.2 डिग्री तो 17 दिसंबर को 14.8 डिग्री दर्ज किया गया था। इस तरह इन दो दिनों में लगभग 45 साल का रिकॉर्ड टूटा है। अब 18 दिसंबर को अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है।
डॉक्टर प्रभजोत कौर के अनुसार आने वाले दिनों में शीत लहर का प्रकोप इसी तरह जारी रहेगा। कुछ दिन बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस बन रहा है। इससे पंजाब में बरसात होने की संभावना तो कम है लेकिन शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।