फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Code of conduct, Punjab assembly election, election commision

कितने की चाय पी, बर्तनों के दाम से लेकर पाई-पाई का हिसाब पूछेगा EC

Wed, 11 Jan 2017 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 Jan 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
Code of conduct, Punjab assembly election, election commision
Election commision - फोटो : File Photo
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों से इस बार चुनाव आयोग पाई-पाई का हिसाब वसूलेगा। आदर्श चुनाव आचार संहिता के अंतर्गत चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के उनके द्वारा चुनाव प्रचार के लिए किए जाने वाले खर्च का हिसाब लेने की व्यवस्था तो पहले से ही की हुई हैं लेकिन आयोग ने अब इस हिसाब-किताब को भी ढंग से नापने का फैसला कर लिया है। चुनाव आयोग ने अगले महीने पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में हर प्रत्याशी के लिए विभिन्न वस्तुओं की रेट लिस्ट जारी कर दी है, जिसके हिसाब से ही प्रत्याशियों से खर्च का लेखाजोखा मांगा जाएगा।
विज्ञापन


पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले खर्च को लेकर चुनाव आयोग द्वारा जारी विभिन्न वस्तुओं की रेट लिस्ट में जहां चुनावी जनसभाओं के लिए शामियाना, कारपेट, टेबल-कुर्सी, मंच निर्माण, दरियां, पंखे, गिलास-जग, टेबल क्लाथ, तख्तपोश, माइक, लाउडस्पीकर, प्रिंटिंग, स्टेशनरी आदि के रेट तय कर दिए हैं, वहीं चुनाव रैलियों में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों का किराया भी उनके आकार के हिसाब से तय कर दिया है।
विज्ञापन


यही नहीं, प्रत्याशी द्वारा अपने समर्थकों को खिलाए जाने वाले खाने व अन्य खाद्य पदार्थों- समोसा, कचोरी, ब्रैड पकोड़ा, पनीर पकोड़ा, बर्फी, जलेबी, लड्डू, रसगुल्ला, चाय के रेट भी तय कर दिए गए हैं। इस तरह, चुनाव आयोग ने यह भी तय कर दिया है कि हर प्रत्याशी दी गई रेट लिस्ट के हिसाब से ही अपना खर्च आयोग को दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखिए रेट लिस्ट

Code of conduct, Punjab assembly election, election commision
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
टेंट हाउस व फर्नीचर शाप से किराए पर लिए जाने वाले सामान की रेट लिस्ट (प्रति दिन की दर से)
आर्टिस्ट स्टेज : 2000 रुपये, वाल्टी : 5 रुपये, लेबर व मैटिरियल के साथ प्रति फुट बेरिकेडिंग : 20 रुपये, परदा : 60 रुपये, 6%×9% गलीचा : 100 रुपये, कारपेट प्रति वर्ग फुट : 1 रुपये, सीलिंग प्रति वर्ग फुट : 1.50 रुपये, सीलिंग फेन : 60 रुपये, सेंटर टेबल : 100 रुपये, चादर (फर्शी) : 20 रुपये, कुर्सी : 12 रुपये, कुर्सी (डनलप) : 10 रुपये, कुर्सी (प्लास्टिक) : 8 रुपये, कुर्सी कवर : 10 रुपये, 15%×15% चाननी : 150 रुपये, 20%×20% के पंडाल का निर्माण : 2000 रुपये, कूलर : 500 रुपये, प्लास्टिक कप : 3 रुपये, प्लास्टिक का डाला : 5 रुपये, दरी : 25 रुपये, मैट दरी : 25 रुपये, सिंगल लेन सड़कों से मेहराब का निर्माण : 4000 रुपये, 15%×20% आकार के रोड गेट का निर्माण : 2200 रुपये, छोटा पंखा : 150 रुपये, कूलर बड़ा पंखा : 200 रुपये, 24 गिलास : 150 रुपये, 5%×30% का हरा कारपेट : 150 रुपये, जग : 5 रुपये, परदा : 50 रुपये, पाइप : 20 रुपये, प्रति चक्कर रेहड़ी का किराया : 60 रुपये, स्पेशल सर्विस ट्रे : 10 रुपये, प्रति वर्ग फुट शामियाना पाइप के साथ : 1.50 रुपये, प्रति वर्ग फुट वाटरप्रूफ शामियाना पाइप के साथ : 4.50 रुपये, दो सीटर सोफा सेट : 300 रुपये (प्रति सीट 150 रुपये के हिसाब से), स्टेज के लिए सीढ़ी : 100 रुपये, टेबल : 25 रुपये, टेबल क्लाथ : 10 रुपये, टेबल साइड कवर : 10 रुपये, स्टील की थर्मस : 50 रुपये और प्रति वेटर : 350 रुपये।

खाने की वस्तुओं की रेट-लिस्ट

Code of conduct, Punjab assembly election, election commision
पांच राज्यों में चुनाव - फोटो : self
लाइट एंड साउंड का प्रति दिन का किराया
प्रचार के लिए हार्न के साथ आटो रिक्शा : 2000 रुपये, प्रचार के लिए हार्न के साथ साइकिल रिक्शा : 1500 रुपये, फ्लड लाइट : 150 रुपये, बिना डीजल 10 केवी का जेनरेटर : 1500 रुपये, बिना डीजल 5 केवी का जेनरेटर : 700 रुपये, बिना डीजल 7 केवी का जेनरेटर : 1000 रुपये, एम्पलीफायर व माइक्त्रसेफोन के साथ लाउडस्पीकर का किराया : 800 रुपये, 4 बाक्स व 4 हार्न वाला बड़ा साउंड सिस्टम : 5000 रुपये, लाइट साउंड सिस्टम : 3000 रुपये।

प्रति व्यक्ति खानपान के लिए बर्तनों के दाम
एक कप काफी : 10 रुपये, डिस्पोजेबल कटोरी प्रति सौ पीस : 25 रुपये, डिस्पोजेबल गिलास प्रति सौ पीस : 40 रुपये, डिस्पोजेबल थाली प्रति सौ पीस : 200 रुपये, दूध प्रति लीटर : 45 रुपये, ?मिनरल वॉटर (1 लीटर की 12 बोतलों का बाक्स) : 144 रुपये।

खाने की वस्तुओं की रेट-लिस्ट
परांठा : 25 रुपये, साधारण थाली : 70 रुपये, ब्रैड पकोड़ा : 10 रुपये, छोले-भटूरे : 30 रुपये, कचोरी : 11 रुपये, पकोड़े प्रति किलो : 120 रुपये, पनीर पकोड़े प्रति किलो : 250 रुपये, पनीर पकोड़ा प्रति पीस : 12 रुपये, समोसा चने के साथ : 15 रुपये, समोसा सॉस के साथ : 10 रुपये, 250 एमएल सॉफ्ट ड्रिंक : 20 रुपये, बर्फी प्रति किलो : 250 रुपये, जलेबी प्रति किलो : 120 रुपये, लड्डू प्रति किलो : 120 रुपये, रसगुल्ला/गुलाब जामुन प्रति किलो : 120 रुपये, चाय एक कप : 6 रुपये। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed