{"_id":"5b75c3dd42c7927dd811b729","slug":"coalition-between-soi-and-ppso-in-punjab-university-students-union-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में सोई और पीपीएसओ के बीच हुआ गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में सोई और पीपीएसओ के बीच हुआ गठबंधन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
punjab university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) और पाल पहलवान स्टूडेंट्स आर्गनाइजेशन (पीपीएसओ) छात्र संघ का चुनाव मिलकर लडे़ंगे। गुरूवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सोई के चंडीगढ़ प्रेसिडेंट विक्की मेदुखेड़ा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोई के साथ पीपीएसओ ने गठबंधन किया है। हम अपना चुनावी घोषणा पत्र 21 अगस्त को जारी करेंगे। इस बार सोई की ओर से दो महीने पहले प्रेसिडेंट कैंडीडेट की घोषणा कर दी गई है।
इस बार इकबाल सिंह चुनाव में हमारे कैंडीडेट होंगे। पाल पहलवान स्टूडेंट्स आर्गनाइजेशन में पीयू के फाउंडर मेंबर अमरिंदर सिंह ने बताया कि पीपीएसओ ने सोई को समर्थन दिया है। सोई की ओर से स्टूडेंट्स के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ा जाएगा। इसलिए हम सोई के प्रेसिडेंट के उम्मीदवार का समर्थन करते हैं। वहीं सोई की ओर से बताया गया कि हम पिछली बार भी चुनाव में अच्छी स्थिति में रहे हैं।
हम स्टूडेंट्स के मुद्दे को लेकर समर्थन कर रहे हैं। पीपीएसओ के फाउंडर मेंबर अमरिंदर सिंह ने बताया कि सोई के अच्छे कामों को देखते हुए हमने समर्थन दिया है। स्टूडेंट्स के रिजल्ट, हास्टल नहीं मिलने, लाइब्रेरी अपडेट को लेकर हमारी ओर से लगातार मांग की गई है। हमारा पहला मुख्य उद्देश्य है कि हम स्टूडेंट्स को बेहतर सुविधा दिलवा सकें। इन्हीं मुद्दों को लेकर सोई पार्टी की ओर से चुनाव लड़ा जाएगा।