फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coach met Sports Minister regarding increasing the pay scale

Chandigarh News: वेतनमान बढ़ाने को लेकर खेलमंत्री से मिले कोच

Tue, 30 Jul 2024 08:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
Coach met Sports Minister regarding increasing the pay scale
ऑल कोच वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व प्रधान अनिल कुमार सहित पदाधिकारी खेलमंत्री संजय सिंह वेतनमान
चंडीगढ़। हरियाणा खेल विभाग में कार्यरत खेल प्रशिक्षकों ने मंगलवार को खेलमंत्री संजय सिंह से सचिवालय में मिलकर अपने वेतनमान के संबंध में ज्ञापन सौंपा है। ऑल कोच वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय कोच और फिजिकल एजुकेशन के टीचर के मुकाबले अपने वेतनमान में अंतर बताकर बराबर करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


भिवानी से सीनियर कोच हरी स्वरूप के नेतृत्व में मिले एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खेलमंत्री से वेतनमान में काफी अंतर होने का आरोप लगाया है। इसमें सीनियर, जूनियर कोच और आउट स्टैंडिंग स्पोर्ट्सपर्सन (ओएसपी) पदों पर शामिल है। बताया कि केंद्रीय कोच फिजिकल एजुकेशन के टीचर के मुकाबले उनकी तनख्वाह में करीब 30 प्रतिशत का अंतर है, जबकि पांचवें वेतनमान तक सभी की तनख्वाह बराबर थी।
विज्ञापन


जूडो कोच डाॅ. चेतन शर्मा ने बताया कि खेलमंत्री संजय सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि नियमों की जांच करवाने के बाद आगे का कदम उठाया जा सकता है। अगर नियमावली में वेतनमान बढ़ाने का प्रावधान हुआ तो आगे मुख्यमंत्री नायब सैनी से बातचीत की जाएगी। इस दौरान खेलमंत्री ने हरियाणा के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए प्रशिक्षकों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed