{"_id":"64ac6e3cc2af010b540184f4","slug":"cm-visited-kharar-mohali-said-situation-under-control-no-need-of-central-assistance-chandigarh-news-c-71-1-mli1001-2757-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सीएम ने किया खरड़-मोहाली का दौरा, कहा- हालात नियंत्रण में, केंद्रीय सहायता की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सीएम ने किया खरड़-मोहाली का दौरा, कहा- हालात नियंत्रण में, केंद्रीय सहायता की जरूरत नहीं
विज्ञापन
मोहाली। बारिश से खराब हुए हालात का जायजा लेने मुख्यमंत्री भगवंत मान खरड़ और मोहाली पहुंचे। उन्होंने जमीनी स्तर पर चल रहे राहत-बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने बाढ़ के कारण प्रभावित हुए लोगों से बातचीत कर उनका हाल जाना। उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण में हैं अभी केंद्रीय सहायता की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने मोहाली के फेज-6 स्थित रेन बसेरा, जमुना अपार्टमेंट खरड़, गांव कजौली, बूथगढ़ और रोपड़ जिले का दौरा करते हुए कहा कि स्थिति चिंताजनक है लेकिन फिर भी राज्य सरकार जनहानि को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ टीमों को तैनात कर दिया गया है लेकिन सेना को अभी तक इस काम के लिए आधिकारिक तौर पर तैनात नहीं किया गया है। उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात हुई। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्यों के लिए केंद्रीय सहायता की जरूरत नहीं है क्योंकि स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि जरूरत पड़ने पर स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगी जाएगी।
फसलों की विशेष गिरदावरी करवाएंगे
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य में भारी बारिश के कारण फसलों, घरों और अन्य क्षेत्रों को हुए नुकसान का पता लगाने के लिए विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी। प्राथमिकता के आधार पर बारिश के कारण हुए नुकसान का पता लगाने के लिए तुरंत गिरदावरी करवाने के लिए उपायुक्तों को विस्तृत निर्देश जारी किए जाएंगे।
लोगों को नहीं घबराने की अपीलमुख्यमंत्री ने लोगों से बिल्कुल नहीं घबराने की अपील करते हुए कहा कि उनकी सरकार लोगों की सेवा में हमेशा मौजूद है। राज्य में लगातार हो रही बारिश से उत्पन्न स्थिति पर लगातार नजर रखती है। यह एक प्राकृतिक आपदा है और सभी के पूर्ण सहयोग से स्थिति से उचित तरीके से निपटा जाएगा। पहले से ही सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद हैं और इस कठिन समय में जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर किए जारीमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। उनके नंबर जारी कर दिए गए हैं। इन नियंत्रण कक्षों में लोगों की सेवा के लिए 24 घंटे अधिकारियों को तैनात किया गया है। अधिकारियों को आपात स्थिति में लोगों की किसी भी संकटपूर्ण कॉल पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
खरड़ में जाखड़ ने दौरा कर लिया जायजाखरड़ स्थित पंचवटी एनक्लेव में गिरे घर का भाजपा के राज्य प्रधान सुनील जाखड़ ने जायजा लिया। इस दौरान बारिश से प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। डीसी आशिका जैन को मौके से फोन कर लोगों की समस्याएं बताईं। वहीं, पीड़ित लोगों को जल्द मदद करने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद देगी।