फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM should intervene on the issue of PU Central University, the speaker wrote a letter

पीयू सेंट्रल यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर सीएम करें हस्तक्षेप, स्पीकर ने लिखा पत्र

Fri, 17 Jun 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
CM should intervene on the issue of PU Central University, the speaker wrote a letter
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने के खिलाफ वीरवार को स्पीकर कुलतार सिंह संधवान ने सीएम भगवंत मान को इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में जिक्र किया कि छात्रों की ओर से जायज मांग उठाई गई है, पीयू के सेंट्रलाइजेशन को लेकर चल रही चर्चा पर विचार कर जल्द निर्णय लिया जाए। बता दें बुधवार को पीयू छात्र संगठन सथ ने पंजाब विधानसभा स्पीकर के साथ मुलाकात की थी।
विज्ञापन

कुलतार सिंह ने सथ की ओर से दी गई अर्जी पत्र भी संलग्न कर सीएम को भेजा है। छात्रों की ओर से पत्र में लिखा गया है कि पंजाब यूनिवर्सिटी के सेंट्रलाइजेशन के साथ इससे मातृभाषा पंजाबी पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। छात्रों ने अर्जी में लिखा था कि देश में बढ़ता केंद्रीकरण लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए खतरा है। इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने और पीयू को पंजाब की विरासत घोषित करने और उसमें पंजाब के छात्रों और कर्मचारियों का कोटा तय करने का प्रस्ताव पारित करने की अपील की थी। इसके साथ ही छात्रों ने कहा था कि अगर पंजाब विधानसभा ने पंजाब यूनिवर्सिटी के केंद्रीकरण को रोकने के लिए कुछ नहीं किया तो छात्र पंजाब के ग्रामीण इलाकों से संघर्ष की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन मोगा ने भी जताई आपत्ति
जिला बार एसोसिएशन मोगा ने पंजाब यूनिवर्सिटी के सेंट्रलाइजेशन मुद्दे को लेकर अध्यक्ष हरदीप सिंह लोधी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से पंजाब यूनिवर्सिटी के सेंट्रलाइजेशन को लेकर चल रही वार्ता की निंदा की गई। इसमें कहा गया कि पंजाब यूनिवर्सिटी पंजाब की धरोहर है। पंजाब के करीब 200 कॉलेज और शिक्षण संस्थान पंजाब यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड है। इससे पंजाब के कॉलेज भी प्रभावित होंगे। चूंकि पीयू मातृ संस्थान है इसलिए इसके बचाव करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed