फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Security deployed commandos died in mysterious circumstances

सीएम की सिक्योरिटी में तैनात कमांडो की संदिग्ध हालात में मौत 

Sat, 10 Dec 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 10 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
CM Security deployed commandos died in mysterious circumstances
शव - फोटो : demo pic

पंजाब सीएम प्रकाश सिंह बादल की सिक्योरिटी में तैनात कमांडो रणवीर सिंह की सेक्टर 43 बस स्टैंड पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


चर्चा है कि रणवीर जिस वक्त जमीन पर गिरा, वह बस स्टैंड में एटीएम की लाइन में लगा हुआ था। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। सेक्टर 43 बस स्टैंड पुलिस चौकी इंचार्ज देशराज सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली कि बस स्टैंड पर एक व्यक्ति बेसुध पड़ा है।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीसीआर व्यक्ति को लेकर जीएमएसएच 16 लेकर गई, जहां डाक्टरों ने उसको देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में किसी तरह कीमारपीट या घाव के निशान शरीर से नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देशराज के मुताबिक जांच पड़ताल में पता चला कि मृतक होशियारपुर निवासी रणवीर सिंह (45) है। वहपंजाब सीएम प्रकाश सिंह बादल की सुरक्षा काफिले में बतौर कमांडो तैनात था। रणवीर सिंह मोहाली के फेज 11 स्थित कमांडो कांप्लेक्स में रहता था।

पुलिस के मुताबिक रणवीर की पत्नी व तीन बच्चे होशियारपुर में रहते हैं। पुलिस ने हादसे की सूचना रणवीर के घर पर खबर दी। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों शव परिजनों को सौंप दिया है। 


परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए होशियारपुर ले गए है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। चौंकी इंचार्ज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed