{"_id":"66f34e561e37b0a283094844","slug":"cm-saini-accused-congress-of-being-anti-dalit-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-524689-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सीएम सैनी ने कांग्रेस पर लगाया दलित विरोधी होने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सीएम सैनी ने कांग्रेस पर लगाया दलित विरोधी होने का आरोप
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए मिर्चपुर और गोहाना कांड की याद दिलाते हुए कहा कि यह बताने की जरूरत नहीं है कि कांग्रेस और हुड्डा का शासन कैसा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर से लेकर बाबू जगजीवन राम, सीताराम केसरी, अशोक तंवर और अब एक दलित महिला नेत्री कुमारी सैलजा तक सबको अपमानित और तिरस्कृत किया है। सैनी ने दावा किया कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी विदेशी धरती से खुलेआम कहते हैं कि दलितों और वंचितों का आरक्षण खत्म करना है। इनका काम ही है बहका कर वोट लो और बाद में खुलकर अत्याचार करो। आरोप लगाया कि दबंगई और दहशत ये कांग्रेस के हथियार हैं, जिनसे सबसे ज्यादा पीड़ित हमारा दलित समाज ही होता है।
ब्यूरो
विज्ञापन
ब्यूरो