{"_id":"bd8da6e4316d9d19f87a551019b57efa","slug":"cm-s-convoy-and-violence-with-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का काफिला निकालने के लिए रोका, भिड़े युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का काफिला निकालने के लिए रोका, भिड़े युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका (पंचकूला)
Updated Thu, 04 Dec 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मंगलवार रात मुख्यमंत्री का काफिला निकालने के लिए बाइक सवारों को रोकने पर तीन लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। आरोप है कि बाइक सवार तीनों लोग शराब के नशे में धुत थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर बुधवार रात कालका कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
एएसआई आनंद कुमार ने बताया कि मंगलवार रात हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार धारामंडल के पास वीआईपी ड्यूटी पर तैनात था। तभी वहां दो बाइक पर स्वार तीन लोग आए। सभी शराब के नशे में धुत थे। प्रदीप ने उन्हें अपनी बाइक साइड में खड़ी करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर प्रदीप पर हमला कर दिया। इसमें बाइक सवार संदीप गर्ग, कृष्ण बहादुर, देविंद्र शामिल थे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एएसआई आनंद कुमार ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। साथ ही सरकारी काम में बाधा डालने व धमकी देने का मामला दर्ज कर दोनो बाइक जब्त कर ली। इन आरोपियों को बुधवार को कालका कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 17 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
एक निजी समारोह में पहुंचे थे सीएम
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा मंगलवार रात भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कंवरसेन सिंगला के बेटे की शादी में कालका आए थे। उनके साथ पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता और कालका विधायक लतिका शर्मा ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया।